बीच मैदान में कुलदीप यादव ने की धोनी से मुलाकात, इस दौरान स्पिनर की खुशी अलग लेवल पर थी
5 अप्रैल को दिल्ली और CSK के बीच चेन्नई में खेला जाएगा मुकाबला।
अद्यतन - Apr 3, 2025 4:50 pm

IPL के दौरान विरोधी टीमों के कई खिलाड़ी धोनी से मुलाकात करते हैं, उनमें से कुछ माही के खास भी होते हैं जो उनके साथ टीम इंडिया में खेल चुके हैं। अब एक ऐसे ही खिलाड़ी ने धोनी से मुलाकात की है, जिसका वीडियो देख क्रिकेट फैन्स को पुराने दिनों की याद आ गई है। वहीं इस वीडियो को CSK टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
वैसे CSK टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है अभी तक?
इस साल भी धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ ही CSK टीम की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं IPL 2025 में चेन्नई टीम ने जीत के साथ आगाज किया था। इस टीम ने अपना पहला मैच मुंबई के खिलाफ जीता था, लेकिन फिर इस टीम को लगातार दो हार मिली। ऐसे में इस समय चेन्नई टीम तीन में से एक मैच जीतकर अंक तालिक के 7वें स्थान पर है।
जब धोनी मिले अपने सबसे खास स्पिन गेंदबाज से
*5 अप्रैल को दिल्ली और CSK के बीच चेन्नई में खेला जाएगा मुकाबला।
*उससे पहले मैदान में DC के स्पिनर कुलदीप यादव ने की धोनी से मुलाकात।
*दोनों मिले एक-दूसरे से गले, इस दौरान कुलदीप की खुशी देखने लायक थी।
*धोनी और कुलदीप की जोड़ी को देख फैन्स को याद टीम इंडिया वाले दिन।
CSK टीम ने धोनी से जुड़ा ये वीडियो शेयर किया है
दिल्ली टीम तो अलग ही लय में क्रिकेट खेल रही है इस समय
दूसरी ओर IPL के इस सीजन में दिल्ली टीम अलग ही लय में क्रिकेट खेल रही है, जहां अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम ने विरोधियों में खौफ पैदा कर रखा है। अभी तक DC टीम ने कुल दो मैच खेले हैं, इन दोनों ही मैचों में इस टीम ने जीत की कहानी लिखी है। जिसके बाद 4 अंक के साथ में दिल्ली टीम इस समय अंक तालिक के दूसरे स्थान पर मौजूद हैं, वहीं पंजाब टीम पहले स्थान पर है और RCB पहली हार के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं इस बार की अंक तालिक में दिग्गज टीमें नीचे जाती हुई नजर आ रही हैं।