IPL 2025 Points Table: SRH को 7 विकेट से हराकर पाॅइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची GT, देखें बाकी टीमों का हाल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025 Points Table: SRH को 7 विकेट से हराकर पाॅइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची GT, देखें बाकी टीमों का हाल 

आइए बाकी टीमों की स्थिति पर एक नजर डालते हैं

Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans, 19th Match (Image Credit- Twitter X)
Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans, 19th Match (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 Points Table after SRH vs GT Match: जारी आईपीएल के 18वें सीजन में आज 6 अप्रैल को 19वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीत हासिल की है।

मुकाबले के बारे में बात की जाए तो पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात ने हैदराबाद को 152 रनों पर रोका, और उसके बाद इस टारगेट को 16.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 61* रनों की शानदार पारी खेली।

साथ ही इस जीत के बाद एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल में खुद के स्थान को और ज्यादा मजबूत कर लिया है। हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद उसके 6 अंक हो गए हैं, और वह पाॅइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात ने पंजाब और बेंगलुरू जैसी टीमों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। गुजरात ने खेले गए चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, तो एक मैच में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है।

टाॅप पर दिल्ली कैपिटल्स

भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीत के बाद, गुजरात टाइटंस के 6 अंक हो गए हो, लेकिन वह जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल में टाॅप पर नहीं पहुंच पाई है। पहले नंबर पर इस समय तीन मैचों में जीत की हैट्रिक लगा चुकी दिल्ली कैपिटल्स मौजूद है। दिल्ली का नेट-रनरेट इस समय +1.257 का है, जो गुजरात से +1.031 से थोड़ा बेहतर है। इस वजह से दिल्ली गुजरात से पाॅइंट्स टेबल में ऊपर है।

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 दिल्ली कैपिटल्स 3 3 0 0 0 6 1.257
2 गुजरात टाइटंस 4 3 0 0 0 6 1.031
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2 1 0 0 4 1.149
4 पंजाब किंग्स 3 2 1 0 0 4 0.074
5 कोलकाता नाइट राइडर्स 4 2 2 0 0 4 0.070
6 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 0 0 4 0.048
7 राजस्थान रॉयल्स 4 2 2 0 0 4 -0.185
8 मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 0 2 0.108
9 चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 0 0 2 -0.891
10 सनराइजर्स हैदराबाद 5 1 4 0 0 2 -1.612

close whatsapp