ये "Bhaivalry" फैन्स को आ रही है काफी पसंद, आज हार्दिक और क्रुणाल के बीच होगी जंग | CricTracker Hindi

ये “Bhaivalry” फैन्स को आ रही है काफी पसंद, आज हार्दिक और क्रुणाल के बीच होगी जंग

हार्दिक पांड्या ने अपने भाई क्रुणाल पांड्या के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

Hardik Pandya And Krunal Pandya (Image Credit-Instagram)
Hardik Pandya And Krunal Pandya (Image Credit-Instagram)

एक समय था जब हार्दिक पांड्या अपने भाई क्रुणाल पांड्या के साथ MI टीम से IPL साथ में खेलते थे, इस दौरान दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा था। जिसके बाद दोनों भाई अलग-अलग टीमों में चले गए थे, हार्दिक की तो मुंबई टीम में वापसी हो गई लेकिन क्रुणाल को RCB टीम ले गई। ऐसे में आज दोनों भाई एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगे, लेकिन उससे पहले दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

हार्दिक की टीम से अच्छा प्रदर्शन कर रही है क्रुणाल की टीम

जी हां, IPL 2025 में मुंबई टीम फ्लॉप प्रदर्शन कर रही है, जहां ये टीम अभी तक चार मैच खेल चुकी है। लेकिन MI टीम को सिर्फ एक में जीत मिली है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर क्रुणाल RCB से खेल रहे हैं, इस टीम ने तीन मैच खेले हैं और 2 में जीत के अलावा एक में हार का सामना किया है पाटीदार की सेना ने।

हार्दिक और क्रुणाल की ये तस्वीरें देखना तो बनता है

*हार्दिक पांड्या ने अपने भाई क्रुणाल पांड्या के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
*तस्वीरों में हार्दिक दिखे MI जर्सी में, तो क्रुणाल ने पहन रखी थी RCB की जर्सी ।
*साथ ही इन तस्वीर में दोनों के बेटे भी नजर आए, MI और RCB की जर्सी में।
*फैन्स को काफी ज्यादा पंसद आई ये क्यूट तस्वीरें, बच्चे भी नजर आए एक्शन में।

क्रुणाल और हार्दिक की ये तस्वीरें आपको काफी पसंद आएगी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

अपने पुराने खिलाड़ी से मिलकर काफी खुश हुई MI टीम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

क्रुणाल को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है

क्रुणाल पांड्या ने IPL के दम पर टीम इंडिया में एंट्री ली थी, लेकिन वो इंटरनेशनल लेवल पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। ऐसे में फिर उनकी टीम इंडिया से छुट्टी हो गई, साथ ही उनको भारतीय टीम से खेले काफी समय हो गया है। क्रुणाल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था और उसके बाद से वो वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

close whatsapp