दोस्तों की तरह साथ में Chill करते हैं ऋषभ पंत और संजीव गोयनका, आप खुद देख लो ये नजारा
ISL में Mohun Bagan Super Giant का मैच देखने पहुंचे थे ऋषभ पंत।
अद्यतन - अप्रैल 8, 2025 4:09 अपराह्न

इस IPL सीजन में ऋषभ पंत और LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका के कई वीडियो सामने आए हैं , जिसमें जीत के बाद कभी दोनों काफी खुश नजर आए है। तो कभी हार के बाद टीम के मालिक गोयनका ने पंत की क्लास लगाई है, इस बीच दोनों का एक नया वीडियो देख आप दंग रह जाएंगे।
संजीव गोयनका के कप्तानों के साथ रिश्ते अच्छे नहीं रहते हैं
जी हां, संजीव गोयनका का कप्तान के साथ एक पुराना इतिहास रहा है, जिसमें हर बार वो अपनी टीम के कप्तान के संग बहस करते हुए या उन्हें लताड़ लगाते हुए नजर आए हैं। जहां संजीव गोयनका पुणे सुपर जायंट्स के मालिक थे, तो उनका धोनी के साथ विवाद हुआ था और फिर धोनी को कप्तानी से हटाया भी गया था। वहीं जब वो LSG के मालिक बने, तो उन्होंने बीच मैदान में केएल राहुल को लताड़ लगाई थी और अब कुछ ऐसा ही पंत के साथ देखने को मिल रहा है।
दोस्तों की तरह साथ में रहते हैं ऋषभ पंत और संजीव गोयनका
*ISL में Mohun Bagan Super Giant का मैच देखने पहुंचे थे ऋषभ पंत।
*इस दौरान पंत के साथ में मौजूद थे LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका भी।
*एक वीडियो में दोनों साथ में खास दोस्तों की तरह बातचीत करते हुए नजर आए।
*पंत काफी खुश दिख रहे थे इस दौरान, दोनों के बीच नहीं है किसी तरह का कोई विवाद।
ऋषभ पंत और संजीव गोयनका का वीडियो
दोनों की साथ में ये तस्वीर भी आई थी सोशल मीडिया पर
रोहित की तरह पंत भी बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं
जी हां, IPL 2025 में MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बल्ले से लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, ऐसा ही कुछ हाल LSG के कप्तान ऋषभ पंत का है। जिनको इस बार रिकॉर्ड तोड़ 27 करोड़ की रकम में खरीदा गया था, लेकिन वो अपनी रकम के मुताबिक 22 गज पर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में फैन्स का कहना है कि, पंत पर 27 करोड़ का काफी ज्यादा ही प्रेशर है और इसी कारण वो खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं।