RCB vs DC Head to Head: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

RCB vs DC Head to Head: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच 10 अप्रैल को खेला जाएगा।

RCB vs DC (Photo Source: Getty Images)
RCB vs DC (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 का 24वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 10 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें जारी सीजन में शानदार खेल दिखा रही है। दिल्ली की टीम तीन मैचों में तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। वहीं, बेंगलुरु की टीम चार मैच में तीन जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आगामी मुकाबले से पहले आइए आपको उनका हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं।

RCB vs DC Head to Head: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का अब तक 31 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें से 19 मैच RCB और 11 मैच DC ने जीते हैं। जबकि दो मैच बिना किसी रिजल्ट के खत्म हुए।

मैच 31
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 19
दिल्ली कैपिटल्स  11
टाई 00
नो रिजल्ट 02

वहीं, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 7 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 4 में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।

RCB vs DC: आखिरी मैचों का रिजल्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आखिरी पांच मैचों में से चार में RCB ने जीत दर्ज की है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 47 रन से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 23 रन से जीत दर्ज की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16 रन से जीत दर्ज की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

IPL 2025, RCB vs DC: संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, इम्पैक्ट प्लेयर- देवदत्त पडिक्कल

 दिल्ली कैपिटल्स:

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा

close whatsapp