IPL 2025: जोफ्रा आर्चर की सटीक इनस्विंग गेंद पर चारों खाने चित हुए शुभमन गिल, RR ने की GT के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत । CricTracker Hindi

IPL 2025: जोफ्रा आर्चर की सटीक इनस्विंग गेंद पर चारों खाने चित हुए शुभमन गिल, RR ने की GT के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत

आईपीएल 2025 के महत्वपूर्ण मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

GT vs RR (Pic Source-X)
GT vs RR (Pic Source-X)

इस समय गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने को देखेगी। आईपीएल 2025 के महत्वपूर्ण मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

उनका यह फैसला सही साबित हुआ है और गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल दो रन बनाकर आउट हो गए। धाकड़ सलामी बल्लेबाज का विकेट अनुभवी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने झटका। जोफ्रा आर्चर को हमेशा ही आईपीएल में शुभमन गिल के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए देखा गया है। उनका रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के कप्तान के खिलाफ घातक रहा है।

इस मैच में गुजरात टाइटंस की पारी का तीसरा ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर ने ज़बरदस्त इनस्विंग गेंद फेंकी। शुभमन गिल के पास इस गेंद का कोई भी जवाब नहीं था और वह बोल्ड हो गए। मेजबान को शुरुआत में ही बड़ा झटका लग चुका है क्योंकि शुभमन गिल इस समय धुआंधार फॉर्म में है और वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते थे। हालांकि जोफ्रा आर्चर की गेंद पर वह बोल्ड हो गए।

जोफ्रा आर्चर की बात की जाए तो आईपीएल 2025 की उनकी शुरुआत काफी निराशाजनक रही थी। हालांकि तेज गेंदबाज ने काफी अच्छी वापसी करते हुए पिछले दो मैच में अच्छी गेंदबाजी की है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का किया फैसला

भले ही गुजरात टाइटंस को शुरुआत में पहला झटका लग चुका है लेकिन टीम के पास अभी भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाल सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो अगर टीम को यह मैच जीतना है तो उन्हें जल्द से जल्द गुजरात टाइटंस को आउट करना होगा और लक्ष्य को आसानी से हासिल करना होगा।

close whatsapp