IPL 2025, RR vs RCB Match Prediction- Aaj ka match kaun jitega? Crictracker Hindi

IPL 2025, RR vs RCB Match Prediction: राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच का मैच कौन जीतेगा?

दोनों टीमों के बीच यह मैच जयपुर में खेला जाएगा।

RR vs RCB Match Prediction (Image Credit- Twitter X)
RR vs RCB Match Prediction (Image Credit- Twitter X)

RR vs RCB Match Prediction: आईपीएल 2025 का 28वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान को गुजरात टाइटंस ने 58 रन और दिल्ली कैपिटल्स ने बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दी थी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, और कौनसी टीम जीत हासिल कर सकती है?

RR vs RCB Match Details

 मैच RR vs RCB, मैच-28
 वेन्यू सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम, जयपुर
 तारीख और समय 13 अप्रैल, दोपहर 3ः30 pm IST
 लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network & JioHotstar

RR vs RCB Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 31
राजस्थान राॅयल्स 14
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 15
टाई 00
नो रिजल्ट 02

Sawai Mansingh Stadium, Jaipur Pitch Report (पिच रिपोर्ट)

जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है। यहां आईपीएल में अब तक सिर्फ तीन बार ही 200 रनों का आंकड़ा पूरा हुआ है। इसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आगामी मैच में भी पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा सहयोगी साबित नहीं होगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन है। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही होगा।

RR vs RCB Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

राजस्थान रॉयल्स (RR):

यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महिश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटीकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- विराट कोहली

राजस्थान बनाम बेंगलुरू मैच में अनुभवी विराट कोहली बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोहली के बल्ले से बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- जोफ्रा आर्चर

राजस्थान बनाम बेंगलुरू मैच में घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। पिछले मुकाबले में आर्चर ने गुजरात के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी।

RR vs RCB आज के मैच की भविष्यवाणी

RR vs RCB Today’s Match Prediction Hindi IPL 2025:  – RR vs RCB- आज का मैच कौन जीतेगा?

सिनैरियो 1

RR ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

RCB का पावरप्ले स्कोर – 50-60

पहली पारी का स्कोर – 180-200

RR ने जीत हासिल की

सिनैरियो 2

RCB ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

RR का पावरप्ले स्कोर – 50-60

पहली पारी का स्कोर – 180-200

RCB ने जीत हासिल की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp