IPL 2025: अगर टीम नहीं जीती, तो मेरी पारी का कोई महत्व नहीं है: करुण नायर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: अगर टीम नहीं जीती, तो मेरी पारी का कोई महत्व नहीं है: करुण नायर

मुकाबले में दिल्ली को मुंबई के खिलाफ 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

IPL, DC vs MI (Image Credit- Twitter X)
IPL, DC vs MI (Image Credit- Twitter X)

विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले करुण नायर ने जारी आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की है। हालांकि, नायर की इस कमाल की बल्लेबाजी के बावजूद दिल्ली को मुंबई के खिलाफ 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

मुकाबले में 33 वर्षीय नायर ने इम्पैक्ट प्लेयर तौर पर मैच खेला, और 40 गेंदों में 89 रनों की तेज और धुआंधार पारी खेली दी। नायर का यह आईपीएल में 3 साल बाद पहला मैच था, तो वहीं 7 साल बाद टूर्नामेंट में हाफ सेंचुरी। इस पारी को क्रिकेट जगत ने काफी सराहा। हालांकि, इस तरह की पारी खेलने के बाद भी नायन ने कहा है कि अगर उनकी टीम नहीं जीती है, तो इस तरह की पारी का कोई महत्व नहीं है।

करुण नायर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के खत्म होने के बाद करुण नायर ने कहा- हम मैच जीतने के लिए खेलते हैं, इसलिए निराशा होती है और चाहे हम कितने भी रन बना लें, अगर टीम नहीं जीतती, तो इसका कोई महत्व नहीं है। मेरे लिए, टीम की जीत बहुत महत्वपूर्ण थी, और ऐसा नहीं हुआ।

लेकिन यह एक सीख है, और हम आगे बढ़ेंगे, और मुझे उम्मीद है कि मैं इसी तरह प्रदर्शन करता रहूंगा, और हम जीतेंगे। मेरी पारी के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि मैंने अच्छा खेला, लेकिन मैं फिनिश नहीं कर सका, इसलिए निराशा होती है।

तो वहीं, आगे दिल्ली की हार को लेकर नायर ने कहा- जाहिर है, नए बल्लेबाज की तुलना में सेट बल्लेबाज के लिए खेलना आसान होता है। इसलिए एक सेट बल्लेबाज के लिए खेलना जारी रखना बहुत महत्वपूर्ण था। हमने नियमित अंतराल पर विकेट खो दिए, इसलिए अंत में हमारे लिए यह मुश्किल था। लेकिन यह कहने के बाद, उन्होंने (MI) भी अच्छी गेंदबाजी की और हमें दबाव में रखा।

close whatsapp