IPL 2025: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI vs SRH के आंकड़े और रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI vs SRH के आंकड़े और रिकॉर्ड

दोनों टीमों ने खेले गए 6 मैचों में से सिर्फ दो मैचों में ही जीत हासिल की है।

Wankhede Stadium (Photo Source: Twitter)
Wankhede Stadium (Photo Source: Twitter)

जारी आईपीएल सीजन के मैच नंबर 33 में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच में दोनों ही टीमों ने जीत हासिल की है।

इस हिसाब से इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, दोनों ही टीमों ने आईपीएल 2025 में खेले गए 6 मैचों में से दो में जीत हासिल की है, जबकि चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

वानखेड़े स्टेडियम के रिकाॅर्ड और स्टैट

स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की काफी मददगार मानी जाती है। इस हिसाब से क्रिकेट फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। हालांकि, तेज गेंदबाज खेल की शुरुआत में प्रभावी साबित हो सकते हैं।

कुल मैच खेले गए 120
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते 54
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते 65
मैच जिनका कोई परिणाम नहीं निकला 00
मैच टाइ 01
पहली पारी का औसत स्कोर 172
सर्वाधिक टीम टोटल 235
मैदान पर सर्वाधिक चेज किया गया टोटल 213

MI vs SRH मैच में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकता है प्लेयर बैटल

1. पैट कमिंस बनाम जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में पैट कमिंस और जसप्रीत बुमराह के बीच प्लेयर बैटल देखने को मिल सकती है। दोनों ही वर्ल्ड चैंपियन गेंदबाज है, जो विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं। साल 2020 आईपीएल सीजन में बुमराह को एक ओवर में पैट कमिंस ने लगातार चार छक्के लगाए थे।

2. रोहित शर्मा बनाम पैट कमिंस

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में पैट कमिंस और रोहित शर्मा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मैच में पारवरप्ले में कमिंस रोहित शर्मा के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे। रोहित ने कमिंस के खिलाफ पिछले तीन मैचों में 25 गेंदों में 31 रन बनाए हैं, जबकि तीन बार उन्हें गेंदबाज ने आउट किया है। कमिंस के खिलाफ रोहित का औसत 10.33 और स्ट्राइक रेट 124 का है।

close whatsapp