रोहित शर्मा ने वानखेड़े में रचा इतिहास, गेल-कोहली की इस एलीट लिस्ट में हुई एंट्री

रोहित शर्मा ने वानखेड़े में रचा इतिहास, गेल-कोहली की इस एलीट लिस्ट में हुई एंट्री

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 16 गेंदों पर 26 रन बनाए।

Rohit Sharma (Photo Source: BCCI)
Rohit Sharma (Photo Source: BCCI)

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के जारी सीजन में कुछ खास फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 16 गेंदों में 26 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। हालांकि, वानखेड़े स्टेडियम में अपनी इस छोटी सी पारी से हिटमैन ने बड़ा इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल में एक वेन्यू में 100 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

IPL: रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में पूरे किए 100 छक्के

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने तीन छक्के जड़ वानखेड़े स्टेडियम में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। आईपीएल में एक वेन्यू में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली के नाम हैं, जिन्होंने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 130 छक्के लगाए हैं। वहीं, क्रिस गेल (127) और एबी डिविलियर्स (118) दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

आईपीएल में एक वेन्यू में सर्वाधिक छक्के

प्लेयर वेन्यू छक्के
1 विराट कोहली एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु 130
2 क्रिस गेल एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु 127
3 एबी डिविलियर्स एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु 118
4 रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 100*
5 कायरन पोलार्ड वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 85

आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। वह 163 मैचों में अब तक 286 छक्के लगा चुके हैं। क्रिस गेल 142 मैचों में 357 छक्कों के साथ लिस्ट में पहले स्थान पर है। वहीं, विराट कोहली (282), एमएस धोनी (260) और एबी डिविलियर्स (251) टॉप-5 में मौजूद है।

प्लेयर मैच छक्के
1 क्रिस गेल 142 357
2 रोहित शर्मा 263 286
3 विराट कोहली 258 282
4 एमएस धोनी 271 260
5 एबी डिविलियर्स 184 251

IPL 2025: 6 मैचों में 100 रन भी बना पाए हैं हिटमैन

रोहित शर्मा जारी आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 6 मैचों में 13.67 के औसत और 143.86 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 82 रन ही बना पाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 26 रन है, जो सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उनके बल्ले से आया।

close whatsapp