आपने मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का वीडियो देखा क्या, खास तरीके से मनाया था जीत का जश्न | CricTracker Hindi

आपने मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का वीडियो देखा क्या, खास तरीके से मनाया था जीत का जश्न

मुंबई इंडियंस ने SRH के खिलाफ 4 विकेट से जीत अपने नाम की थी।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

IPL 2025 में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस जीत की पटरी पर लौट आई है, जहां इस टीम ने इस बार SRH टीम को मात दी है। वहीं इस जीत के बाद हार्दिक की सेना का उत्साह देखने लायक था, ऐसे में इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में MI के खिलाड़ियों को जोश गजब का था।

एक नजर मुंबई इंडियंस के अब तक के प्रदर्शन पर

मुंबई इंडियंस टीम ने IPL 2025 का आगाज खराब तरीके से किया था, जहां टीम के खाते में लगातार हार आ रही थी। लेकिन अब इस टीम के लिए कहानी पूरी बदल गई है, टीम ने अपने पिछले दो मैच लगातार जीते हैं। वहींं अभी तक MI टीम ने कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 मैचों में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस टीम का ये जश्न तो देखना बनता है

*मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट से जीत अपने नाम की थी।
*उसके बाद MI टीम के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो इंस्टा पर शेयर किया गया है।
*ड्रेसिंग रूम के वीडियो में नीता अंबानी के साथ जीत का जश्न मनाते दिखे सभी खिलाड़ी।
*इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने जोर-जोर से अपनी टीम के नारे लगाए थे पूरे जोश के साथ।

एक नजर मुंबई इंडियंस टीम के इस वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

गजब का सपोर्ट मिलता है इस टीम को अपने मैदान में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

आज किसके बीच खेला जाएगा मुकाबला?

दूसरी ओर आज IPL 2025 में एक ही मैच खेला जाएगा, जहां इस मैच में RCB टीम का सामना पंजाब से होगा। इस समय दोनों टीमें गजब की लय में चल रही है और लगातार जीत अपने नाम कर रही है। ऐसे में देखना होगा की इस मैच में कौन जीत दर्ज करता है, ये मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। वैसे हाल ही में पंजाब टीम ने इतिहास रचा है, जहां इस टीम ने IPL इतिहास का सबसे कम स्कोर डिफेंड किया था और टीम ने ये कारनामा KKR के खिलाफ किया था।

close whatsapp