IPL 2025 Points Table: हार के बाद RCB को हुआ तगड़ा नुकसान, तो पंजाब की हुई चांदी-चांदी

IPL 2025 Points Table: हार के बाद RCB को हुआ तगड़ा नुकसान, तो पंजाब की हुई चांदी-चांदी

पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से मात दी।

RCB vs PBKS (Photo Source: BCCI)
RCB vs PBKS (Photo Source: BCCI)

आईपीएल 2025 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने थीं। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच को बारिश के कारण 14 ओवरों का किया गया था। बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर सिर्फ 95 रन की बना पाई थी। टिम डेविड ने 26 गेंदों में सर्वाधिक 50 रन बनाए।

पंजाब किंग्स की टीम ने 12.1 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर 5 विकेट से जीत दर्ज की। नेहल वढ़ेरा ने 19 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 33 रन की नाबाद पारी खेली। आइए आपको इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं।

RCB vs PBKS: दूसरे स्थान पर है पंजाब किंग्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। टीम ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें पांच में जीत और दो में हार मिली है। वहीं, बेंगलुरु हार के साथ तीसरे से चौथे स्थान पर आ गई है। टीम को अब तक 7 मैचों में से तीन में हार मिली है।

IPL 2025: टॉप पर हैं दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब भी 6 मैचों में पांच जीत, 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। पंजाब की जीत के बाद गुजरात टाइटंस तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

IPL 2025 Points Table: आईपीएल पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 दिल्ली कैपिटल्स 6 5 1 0 0 10 0.744
2 पंजाब किंग्स 7 5 2 0 0 10 0.308
3 गुजरात टाइटंस 6 4 2 0 0 8 1.081
4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 4 3 0 0 8 0.446
5 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 4 3 0 0 8 0.086
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 0 0 6 0.547
7 मुंबई इंडियंस 7 3 4 0 0 6 0.239
8 राजस्थान रॉयल्स 7 2 5 0 0 4 -0.714
9 सनराइजर्स हैदराबाद 7 2 5 0 0 4 -1.217
10 चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 0 0 4 -1.276

close whatsapp