RCB के नाम जुड़ा इस सीजन का ये सबसे खराब रिकॉर्ड | CricTracker Hindi

दूसरे के होम ग्राउंड पर शेर अपने घर पर भीगी बिल्ली बन जाती है RCB, आंकड़े देखकर हैरान रह जाएंगे आप

इस सीजन अपने घर पर लगातार 3 मैच हार चुकी है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम।

RCB vs PBKS (Photo Source: X)
RCB vs PBKS (Photo Source: X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टीम IPL 2025 में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वो इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में बनी हुई है, लेकिन वो इस सीजन एक ऐसा काम है जो नहीं कर पाई है । आरसीबी ने अब तक सात मुकाबले इस सीजन खेले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए आधा लीग स्टेज खत्म समाप्त हो चुका है, मतलब वो 7 मुकाबले खेल चुके हैं। जिसमें से चार मुकाबले टीम ने जीते हैं।

लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि घर पर अभी तक आरसीबी का खाता नहीं खुला है। आधे फेज के बाद आरसीबी इस सीजन की पहली ऐसी टीम है, जिसने अभी तक घर पर एक भी मुकाबला नहीं जीता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2025 में अपने होम अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटन्स के खिलाफ की थी।

आरसीबी को उस मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। घर पर अगला मैच आरसीबी का दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ। इस मुकाबले में भी आरसीबी को करारी हार मिली। 6 विकेट से डीसी ने आरसीबी को हराया, जिसमें केएल राहुल ने कमाल की पारी खेली थी। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को पंजाब किंग्स के हाथों घर पर हार मिली है। पंजाब किंग्स ने पांच विकेट से आरसीबी को धराशायी कर दिया।

9 टीमों ने जीत लिया है घर पर मैच

आपको बता दें, आईपीएल 2025 में आरसीबी को छोड़कर बाकी 9 टीमों ने कम से कम एक मैच अपने होम या अडॉप्टेड होम ग्राउंड पर जीता है, लेकिन रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम खाली हाथ है। आरसीबी का अगला मैच अपने होम ग्राउंड यानी बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 24 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।

इस मैच में आरसीबी जीत दर्ज करना चाहेगी, क्योंकि आरसीबी के फैंस होम ग्रांड पर जीत के लिए बेताब होंगे, क्योंकि वे हर बार अपनी चहेती टीम को होम ग्राउंड पर हारते हुए नहीं देखना चाहते। सात मैच इस सीजन भी आरसीबी घर पर खेलेगी। अभी चार मुकाबले बाकी हैं।

close whatsapp