IPL 2025: PBKS vs RCB, मैच-37 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत । CricTracker Hindi

IPL 2025: PBKS vs RCB, मैच-37 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 20 अप्रैल को चंडीगढ़ में खेला जाना है।

RCB vs PBKS (Photo Source: X)
RCB vs PBKS (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 20 अप्रैल को चंडीगढ़ में खेला जाना है। इन दोनों टीमों के बीच 18 अप्रैल को भी आईपीएल 2025 का शानदार मैच खेला गया था जिसको पंजाब किंग्स में अपने नाम किया। भले ही आरसीबी इस मैच में अपनी छापना छोड़ पाए हो लेकिन आगामी मैच में उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

पंजाब किंग्स के इस समय 10 अंक हैं और वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो उनके 8 अंक है और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। आगामी मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मजेदार टक्कर देखने को मिली थी।

1- विराट कोहली बनाम अर्शदीप सिंह

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में तो काफी अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन वह पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। हालांकि आगामी मैच में उन्हें पंजाब किंग्स के ऊपर दबाव डालते हुए देखा जा सकता है।

विराट कोहली का सामना पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्शदीप सिंह से जरूर होगा जिन्होंने उन्हें 44 गेंद पर दो बार आउट किया है जबकि अनुभवी बल्लेबाज ने बेहतरीन तेज गेंदबाज के खिलाफ 40 के औसत और 181 के स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए हैं।

2- श्रेयस अय्यर बनाम भुवनेश्वर कुमार

श्रेयस अय्यर भी आरसीबी के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे। हालांकि आगामी मैच में उन्हें आरसीबी के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डालते हुए देखा जा सकता है।

श्रेयस अय्यर का सामना भुवनेश्वर कुमार से आरसीबी के खिलाफ मैच में जरूर होगा। श्रेयस अय्यर ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 50 गेंद पर 15 के औसत और 90 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 45 रन बनाए हैं जबकि तीन बार वह अपना विकेट भी खो चुके हैं।

3- मार्कस स्टोइनिस बनाम क्रुणाल पांड्या

मार्कस स्टोइनिस ने 18 अप्रैल को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स टीम में वापसी की थी। भले ही उन्हें ज्यादा गेंद खेलने को नहीं मिली लेकिन वह बेहतरीन फॉर्म में नजर आए थे।

मार्कस स्टोइनिस का सामना आगामी मैच में शानदार स्पिनर क्रुणाल पांड्या से जरूर होगा। मार्कस स्टोइनिस ने पांड्या के खिलाफ 20 गेंद पर 95 के स्ट्राइक रेट से 19 रन बनाए हैं। वह एक बार भी उनके खिलाफ आउट नहीं हुए हैं।

close whatsapp