वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी का फोन हुआ चोरी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी का फोन हुआ चोरी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

पिछले शनिवार को मेरा फोन चोरी हो गया और आज तक कोई जानकारी नहीं मिली है- कर्टनी वॉल्श

Courtney Walsh (Photo Source: Getty Images)
Courtney Walsh (Photo Source: Getty Images)

वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी कर्टनी वॉल्श पिछले एक हफ्ते से काफी ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि लोग उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, कर्टनी वॉल्श का फोन चोरी हो गया है। दिग्गज ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानी बताते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने करीबियों को बताया कि, जमैका और एंटीगुआ के नंबर फिलहाल अभी बंद है।

कर्टनी वॉल्श ने किया यह ट्वीट-

17 अगस्त, को कर्टनी वॉल्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा,

पिछले शनिवार को मेरा फोन चोरी हो गया और आज तक कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में जो कोई भी मेरे JA नंबर या एंटीगुआ नंबर पर संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, फिलहाल संपर्क नहीं कर पाएंगे।

कर्टनी वॉल्श के अंतरराष्ट्रीय करियर पर डालें नजर-

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कर्टनी वॉल्श ने 1984 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और जनवरी 2000 में आखिरी मैच खेला था। वॉल्श ने पूरे 15 साल वेस्टइंडीज क्रिकेट को दिए। दिग्गज ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 746 विकेट लिए। उन्होंने 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट लिए, जिसमें 22 पांच-विकेट हॉल शामिल है। वहीं, 205 वनडे मैचों में 227 विकेट लिए।

कर्टनी वॉल्श को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने इसी साल महिला टीम का कंसल्टेंट नियुक्त किया। हालांकि, जिम्बाब्वे महिला टीम अक्टूबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई करने में नाकामयाब रही।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है वेस्टइंडीज टीम

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच 15 अगस्त से प्रोविडेंस स्टेडियम में में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में 160 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं, वेस्टइंडीज भी अपनी पहली पारी में 144 रनों पर सारे विकेट गंवा बैठी। अफ्रीकी टीम ने दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं और 239 रनों की बढ़त बना ली है।

close whatsapp