पंजाब के खिलाफ RCB ने लिखी जीत की कहानी, इस खबर के जरिए जानें मैच का टर्निंग प्वाइंट | CricTracker Hindi

पंजाब के खिलाफ RCB ने लिखी जीत की कहानी, इस खबर के जरिए जानें मैच का टर्निंग प्वाइंट

RCB ने पंजाब के खिलाफ 7 विकेट से जीता मैच।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पंजाब टीम की एक ना चली, जिसके बाद जीत RCB की हुई। वहीं इस जीत में शुरूआत से पाटीदार की टीम ने पकड़ बना रही थी, जिसका नतीजा भी उनके पक्ष में गया। दूसरी ओर इस खबर के जरिए हम आपको इस मैच का वो टर्निंग प्वाइंट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से ये पूरा मुकाबला ही पलट गया।

RCB vs PBKS मैच का टर्निंग प्वाइंट क्या था?

पिछले मैच में RCB को मात देने के बाद पंजाब टीम गजब लय में नजर आ रही थी, साथ ही टीम ने इस मैच का आगाज भी तेज बल्लेबाजी के साथ किया था। लेकिन फिर ये टीम स्पिन के जाल में फंस गई, पहले क्रुणाल पांड्या ने दो प्रमुख बल्लेबाजों को आउट किया। उसके बाद Suyash Sharma ने अपने एक ही ओवर में पूरे खेल को पलट दिया,  जहां स्पिनर ने Josh Inglis और Marcus Stoinis को अपने एक ही ओवर में पवेलियन भेजा। उसके बाद डेथ ओवर्स में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की, जिसके कारण शशांक सिंह और Marco Jansen ना तो बड़े हिट लगा पाए और ना ही तेजी से रन बटोर पाए। ऐसे में सुयश का ओवर और डेथ ओवर्स में RCB की गेंदबाजी इस मैच का टर्निंग प्वाइंट रही ।

सुयश शर्मा की गेंदबाजी तो देखना बनता है बॉस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

विराट कोहली ने बनाया एक और रिकॉर्ड

*पंजाब टीम के खिलाफ विराट कोहली ने 22 गज पर गजब की बल्लेबाजी की थी।
*कोहली ने 54 गेंदों पर 73 रनों की नाबाद पारी खेली और एक रिकॉर्ड भी बनाया।
*जहां विराट अब IPL में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
*कोहली ने इस बार 67वीं बार 50 प्लस का स्कोर बनाया लीग में, तो वॉर्नर का आंकड़ा 66 है।

कप्तान श्रेयस अय्यर फिर से हुए फेल

दूसरी ओर RCB के खिलाफ पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला, जहां वो 10 गेंदों का सामना कर 6 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान अय्यर का कैच क्रुणाल पांड्या ने पकड़ा था, वो कैच भी काफी गजब का पकड़ा था। इससे पहले भी RCB के खिलाफ अय्यर फेल रहे थे और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे कप्तान साहब उस मुकाबले में।

कुछ ऐसे आउट हुए थे कप्तान अय्यर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

close whatsapp