केएल राहुल ने संजीव गोयनका को नजरअंदाज करने के बाद क्या मैसेज शेयर किया?। CricTracker Hindi

‘हमेशा अच्छा…’, संजीव गोयनका को नजरअंदाज करने के बाद केएल राहुल ने शेयर किया LSG फैन्स के लिए मैसेज

केएल राहुल ने 57* रनों की जोरदार पारी खेली

KL Rahul And Sanjeev Goenka (Pic Source-X)
KL Rahul And Sanjeev Goenka (Pic Source-X)

केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। पिछले साल तक लखनऊ टीम का हिस्सा रहे केएल राहुल ने मैच के बाद LSG मालिक संजीव गोयनका को बुरी तरह नजरअंदाज किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा भी हुई।

वहीं मैच के बाद केएल राहुल ने लखनऊ फैन्स के लिए एक खास मैसेज शेयर किया। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘लखनऊ में वापस आना हमेशा अच्छा लगता है।’ एक तस्वीर में वह अपनी दिल्ली कैपिटल्स जर्सी के पीछे बल्ले से अपना नाम बताते हुए जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

ये रहा केएल राहुल का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

आपको बता दें कि मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम ने एडन मार्करम (52) के अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने अभिषेक पोरेल (51) और केएल राहुल (57*) के जोरदार पारी की मदद से 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

केएल राहुल ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए। मैच जीतने के बाद राहुल LSG के मालिक संजीव गोयनका से हाथ मिलाने के दौरान जल्दबाजी में दिखे। और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

यहां देखें घटना का वायरल वीडियो

 

बता दें कि पिछले सीजन एक मैच के दौरान लखनऊ की कप्तानी कर रहे केएल राहुल पर संजीव गोयनका काफी भड़के हुए नजर आए थे, जिसके बाद आईपीएल 2025 से पहले LSG ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया था। वहीं मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने दाएं हाथ के बल्लेबाज पर भरोसा दिखाया और अपनी टीम में शामिल किया।

 

close whatsapp