IPL 2022 सीजन में पूर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखने के बाद सबसे ज्याद प्रभावित हुए - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 सीजन में पूर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखने के बाद सबसे ज्याद प्रभावित हुए

आयुष ने 7 मुकाबलों में 26.80 के औसत से और 139.58 के स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए हैं।

Ayush Badoni has showcased many qualities in a recent while, says Parthiv Patel (Photo Source: Twitter)
Ayush Badoni has showcased many qualities in a recent while, says Parthiv Patel (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में कई युवा बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी लोगों को काफी प्रभावित किया है। वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जिन्होंने अपने अनुभव से इस साल सभी टीमों को ये बता दिया कि अभी भी उनके अंदर काफी खेल बचा हुआ है। जोस बटलर और यजुवेंद्र चहल ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट में शामिल हैं।

वहीं युवा खिलाड़ी जैसे उमरान मलिक, आयुष बडोनी और तिलक वर्मा ने अपने प्रदर्शन से सभी लोगों का दिल जीत लिया है। इस बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल आयुष बडोनी के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए हैं। आयुष IPL 2022 के सीजन में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की ओर से खेल रहे हैं।

उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में अपना दम दिखा दिया। आयुष ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 54 रन की अहम पारी खेली थी। हालांकि यह मुकाबला LSG जीत तो नहीं पाई लेकिन इस पारी ने टीम को एक सम्मानित स्कोर तक जरूर पहुंचाया था।

आयुष बडोनी ने अपने प्रदर्शन से सभी लोगों को प्रभावित किया है

पार्थिव पटेल ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि, हालिया प्रदर्शन को देखते हुए आयुष बडोनी ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। सिर्फ एक ही मुकाबले में नहीं बल्कि LSG टीम के हर मुकाबले में आयुष ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आयुष ने चौके और छक्कों की मदद से गेम को अच्छी तरह से फिनिश किया है और उनको पता है कि कब कैसी पारी खेलनी है।

आयुष ने 7 मुकाबलों में 26.80 के औसत से और 139.58 के स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए हैं जिसमें उनका अभी तक का सर्वाधिक स्कोर 54 रन रहा है। बता दें कि लखनऊ सुपर जाइंट्स ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा था।

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपना पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 36 रनों से जीता था। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। आयुष ने इस मुकाबले में मात्र 14 रन बनाए थे लेकिन यह टीम के लिए आखिरी में मददगार साबित हुए। वहींलखनऊ सुपर जाइंट्स का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में 29 अप्रैल को होगा।

close whatsapp