IPL 2025: मिलिए जारी आईपीएल के उन 5 गेंदबाजों से जिनकी इकाॅनमी डेथ ओवर्स में है सबसे ज्यादा शानदार  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: मिलिए जारी आईपीएल के उन 5 गेंदबाजों से जिनकी इकाॅनमी डेथ ओवर्स में है सबसे ज्यादा शानदार 

आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)
Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल का रोमांचक 18वां सीजन इस समय खेला जा रहा है। लगभग आधे से ज्यादा टूर्नामेंट खत्म हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमें टाॅप पर हैं, तो चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्लेऑफ में जगह बनाने का सपना लगभग खत्म हो चुका है। दिल्ली, हैदराबाद और साथ ही मुंबई इस समय टाॅप तीन टीमों में शुमार हैं। इसके पीछे हैं उनके लिए बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों का भी कमाल का भी प्रदर्शन शामिल है।

खैर, आज इस खबर हम आपको जारी आईपीएल सीजन के पांच ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डेथ ओवर्स में बहुत ही कंजूसी से रन खर्चते हुए नजर आते हैं। यानि कि इन गेंदबाजों की इकाॅनमी जो है वह सबसे कम है। तो वहीं, आइए इन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं:

5. मथीषा पाथिराना (9.44 की इकाॅनमी)

जारी आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले मथीषा पाथिराना डेथ ओवर्स में सबसे कम इकाॅनमी से रन खर्च करने के मामले में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। पाथिराना की जारी सीजन में इकाॅनमी 9.44 की है।

4. मोहम्मद सिराज (9 की इकाॅनमी)

जारी आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाले अनुभवी भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस सूची में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। सिराज ने जारी सीजन में डेथ ओवर्स में 9 की इकाॅनमी से रन खर्चे हैं।

3. दिग्वेश राठी (8.43 की इकाॅनमी)

आईपीएल 2025 दिग्वेश सिंह राठी का पहला ही सीजन है, और वह पहले सीजन में ही अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ विकेट लेने के बाद सिग्नेचर सेलेब्रेशन से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। राठी ने जारी सीजन में डेथ ओवर्स में कुल 7 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 17.25 की औसत से रन खर्च किए हैं।

2. जसप्रीत बुमराह (7.67 की इकाॅनमी)

याॅर्कर स्पेशलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियन बाॅलर जसप्रीत बुमराह हमारी इस सूची में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। बुमराह ने जारी सीजन में मुंबई के लिए पहले कुछ मैच अनफिट होने की वजह से नहीं खेले थे। लेकिन जब से खेले तो कमाल की खेले। इस सीजन उन्होंने कुल 9 ओवर डेथ ओवर्स में गेंदबाजी की है, इस दौरान उन्होंने 7.67 की इकाॅनमी से रन खर्च किए हैं।

1. कुलदीप यादव (6.86 की इकाॅनमी)

हमारी इस लिस्ट में अनुभवी भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव पहले नंबर पर मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले यादव ने इस सीजन डीसी के लिए डेथ ओवर्स में 7 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 6.86 की इकाॅनमी और 24 की औसत से रन खर्च किए।

(नोट: यह आंकड़े 24 अप्रैल से पहले के हैं)

close whatsapp