सुरेश रैना ने दिया बड़ा बयान, बोले-विराट ने टी20 इंटरनेशनल से जल्दी ले लिया संन्यास
राजस्थान के खिलाफ जमकर बोला था विराट कोहली का बल्ला।
अद्यतन - अप्रैल 25, 2025 3:59 अपराह्न

IPL 2025 में RCB टीम गजब का क्रिकेट खेल रही है, दूसरी ओर टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली भी गजब की लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं कमेंट्री के दौरान सुरेश रैना ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है।
विराट के एक फैसले को लेकर रैना ने उठाया सवाल
राजस्थान के खिलाफ जमकर बोला था विराट कोहली का बल्ला, उस दौरान कमेंट्री कर रहे हैं पूर्व खिलाड़ी सुरेना रैना ने विराट को लेकर बड़ा बयान दिया था। जहां सुरेश रैना ने कहा था कि-मुझे अभी भी लगता है कि विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से काफी जल्दी संन्यास ले लिया, मेरे हिसाब से वो 2026 तक खेल सकते थे। आगे रैना ने कहा कि- जिस लय में वो खेल रहे हैं जिस लय में उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में खेला और जैसी उनकी फिटनेस है, ऐसे में वो इस समय अपने पीक पर हैं।
सुरेश रैना का बयान आप भी सुनो विराट को लेकर
Virat hits his 5th fifty of #TATAIPL's 18th season! 🔥@ImRaina feels King #Kohli retired too soon in T20Is, could’ve played till 2026! 😳
Do you agree with #SureshRaina? 🤔
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/QeXtGdMkYp#IPLonJioStar 👉 #RCBvRR | LIVE NOW on Star Sports 1,… pic.twitter.com/m1Dhd1tHIX
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 24, 2025
अपनी टीम की जीत देख क्रेजी हो गए थे ये फैन्स
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
IPL 2025 में विराट के खाते में कितने रन है अभी तक?
दूसरी ओर विराट कोहली IPL 2025 के हर मैच में अपनी ताकत दिखा रहे हैं, एक तरह से वो 22 गज पर राज कर रहे हैं। जहां कोहली ने अभी तक खेले गए 9 मैचों में 392 रन बना लिए हैं, साथ ही उनके खाते में कुल 5 अर्धशतक हैं। साथ ही इस सीजन में अभी तक वो सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए मामले में दूसरे स्थान पर हैं, वहीं पहले स्थान पर इस समय GT के Sai Sudharsan और उन्होंने 417 रन बना लिए हैं 5 अर्धशतकों की मदद से।
कब लिया था विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास?
*टीम इंडिया ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था अफ्रीका को मात देकर।
*वर्ल्ड कप को जीतने के बाद विराट ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
*दूसरी ओर इस फैसले से विराट कोहली के फैन्स हद से ज्यादा निराश हो गए थे ।
*विराट के अलावा उसी समय रोहित-जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था।