IPL 2023: ‘उसे अब अपनी फाॅर्म की रिस्पेक्ट करनी चाहिए’ शुभमन गिल को लेकर बोले डिविलियर्स
आईपीएल 2023 के पहले मैच में शुभमन गिल ने 36 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली थी।
अद्यतन - अप्रैल 2, 2023 7:49 अपराह्न

आईपीएल 2023 की शुरूआत 31 मार्च को हो चुकी है और पहला मैच पिछले सीजन की चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। तो वहीं इस पहले मैच में गुजरात ने जीत दर्ज की थी।
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस को यह मैच जिताने में ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। बता दें कि चेन्नई के 178 रन बनाने के बाद, गिल ने 36 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली थी और मैच में एक्स फैक्टर की भूमिका में रहे थे।
तो इसके बाद शुभमन गिल के इस शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल लीजेंड और साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है। डिविलियर्स का मानना है कि गिल को अपनी फाॅर्म की रिस्पेक्ट करनी चाहिए।
एबी डिविलियर्स ने शुभमन गिल को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच विनिंग पारी के बाद एबी डिविलियर्स ने शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। डिविलियर्स ने इंडिया टुडे के एक कोट के अनुसार कहा- अब बस यह अपनी फाॅर्म की रिस्पेक्ट करने की बात है।
उसे आईपीएल में आते ही एक बहुत ही बढ़िया शुरूआत मिली है। वह शानदार फाॅर्म में है और उसने सीजन शुरू होने से पहले शानदार तैयारी की है। अब यह बस अपनी फाॅर्म की रिसपेक्ट करने की जरूरत है, उसे इसे जाने नहीं देना चाहिए।
तो वहीं अब आपको आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के आने वाले मैचों के बारे में बताएं तो अब उनका अगले मैच में सामना 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से अरूण जेटली स्टेडियम में है। दूसरी तरफ अब देखने लायक बात होगी कि क्या शुभमन गिल अनपी इस फाॅर्म को जारी रख पाएंगे या नहीं।