IPL 2025: CSK की प्लेइंग XI में हुए तीन बड़े बदलाव, SRH टीम में हुई मोहम्मद शमी की वापसी । CricTracker Hindi

IPL 2025: CSK की प्लेइंग XI में हुए तीन बड़े बदलाव, SRH टीम में हुई मोहम्मद शमी की वापसी

इस बेहतरीन मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

CSK vs SRH (Pic Source-X)
CSK vs SRH (Pic Source-X)

इस समय आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। ‌दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। इस बेहतरीन मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों ही टीमों की प्लेइंग XI में बड़े बदलाव किए गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं। इस मैच में बेहतरीन सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र नहीं खेल रहे हैं। रचिन रवींद्र अभी तक आईपीएल 2025 में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं और यही वजह है कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। रचिन रवींद्र की जगह विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

डेवाल्ड ब्रेविस के पास आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है और उन्हें इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा विजय शंकर को भी इस मैच में खेलते हुए देखा नहीं जाएगा और उनकी जगह दीपक हुड्डा को टीम में जगह मिली है। यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI में सैम करन की भी वापसी हुई है। सैम करन इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हुई है जबकि कामिन्डु मेंडिस को भी इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा। ‌यह मैच जो भी टीम जीतेगी वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी। हर दर्ज करने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग खत्म हो जाएगा।

यह रही चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI:

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI:

शेक राशिद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुड्डा, सैम करन, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कैप्टन/विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI:

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिन्डु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ज़ीशान अंसारी, मोहम्मद शमी

close whatsapp