IPL 2025: कामिंदु मेंडिस ने पकड़ा इस सीजन का सबसे अविश्वसनीय कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
अद्यतन - अप्रैल 25, 2025 9:12 अपराह्न

आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच इस समय चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में सनराइजर्स हैदराबाद के शानदार खिलाड़ीकामिंदु मेंडिस ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए अपनी टीम के लिए अविश्वसनीय कैच पकड़ा। उन्होंने यह कैच डेवाल्ड ब्रेविस का पकड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ी इस कैच को देख हैरान रह गए।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 13वें ओवर में यह कैच देखने को मिला। डेवाल्ड ब्रेविस हर्षल पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे और गेंद भी बल्ले पर बेहतरीन तरीके से लगी। यह गेंद बाउंड्री के पर काफी तेजी से जा रही थी लेकिन कामिंदु मेंडिस ने शानदार तरीके से गेंद को जज किया और इसे बेहतरीन तरीके से पकड़ लिया। मैच देखने आए सभी फैसले इस कैच की प्रशंसा की।
डेवाल्ड ब्रेविस की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद पर 1 चौके और चार छक्कों की मदद से 42 रन की तूफानी पारी खेली। यह धुआंधार बल्लेबाज का आईपीएल 2025 का पहला मैच है और उन्होंने इसमें अपनी छाप छोड़ी।
यह रही वीडियो:
KAMINDU MENDIS DID A MIRACLE AT CHEPAUK IN IPL 2025.🥶
– Just Extraordinary Catch from Mendis. 🫡pic.twitter.com/5ER1otXGOx
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 25, 2025
बड़ा स्कोर बनाने को देखेगी चेन्नई सुपर किंग्स
जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी। हारने वाली टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग खत्म हो जाएगा। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स काफी अच्छी स्थिति में है और वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो अगर उन्हें इस मैच को अपने नाम करना है तो टीम के बल्लेबाजों को धुआंधार बल्लेबाजी करनी होगी और चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डालना होगा।