IPL 2025: MI vs LSG, मैच-45 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत । CricTracker Hindi

IPL 2025: MI vs LSG, मैच-45 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

LSG vs MI (Photo Source: IPL)
LSG vs MI (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है और वह इसमें धमाकेदार प्रदर्शन करने को देखेगी।

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की शुरुआत काफी खराब तरीके से की थी लेकिन पिछले कुछ मैच में उन्होंने शानदार क्रिकेट खेलते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। 10 अंक के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के भी इतने ही अंक है और वह अंक तालिका में छठवें पायदान पर है। आगामी मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

1- रोहित शर्मा बनाम आवेश खान

रोहित शर्मा इस समय धाकड़ फॉर्म में है। उन्होंने पिछले दो मैच में दो अर्धशतक बनाए हैं। आगामी मैच में भी उन्हें छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा।

आगामी मैच में रोहित शर्मा का सामना आवेश खान से जरूर होगा। आवेश खान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 13 गेंद पर सिर्फ 11 रन ही बनाए हैं और दो बार वह आउट हो चुके है। धाकड़ सलामी बल्लेबाज आवेश खान के खिलाफ अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं।

2- सूर्यकुमार यादव बनाम रवि बिश्नोई

सूर्यकुमार यादव इस सीजन में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। अगर मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच जीतना है तो सूर्यकुमार यादव को धमाकेदार बल्लेबाजी करनी होगी।

आगामी मैच में सूर्यकुमार यादव का सामना रवि बिश्नोई से होगा जिनके खिलाफ वह शानदार बल्लेबाजी कर चुके हैं। सूर्यकुमार यादव ने रवि बिश्नोई के खिलाफ 45 गेंद पर 140 के स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए हैं। रवि बिश्नोई ने सूर्यकुमार यादव को तीन बार आईपीएल में आउट किया है।

3- निकोलस पूरन बनाम जसप्रीत बुमराह

आगामी मैच में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे के ऊपर दबाव जरुर डालना चाहेंगे।

निकोलस पूरन ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 18 गेंद पर 72.22 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 13 रन बनाए हैं और दो बार वह आउट हो चुके हैं। आगामी मैच में जसप्रीत बुमराह लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज को जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे।

close whatsapp