विपराज निगम की बेहतरीन गेंद का सुनील नारायण के पास नहीं था कोई जवाब, सलामी बल्लेबाज ने बनाए सिर्फ 27 रन । CricTracker Hindi

विपराज निगम की बेहतरीन गेंद का सुनील नारायण के पास नहीं था कोई जवाब, सलामी बल्लेबाज ने बनाए सिर्फ 27 रन

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया।

Sunil Narine (Pic Source-X)
Sunil Narine (Pic Source-X)

इस समय आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की है और दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27 रन बनाए। ‌वह इस मैच में काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे हालांकि सुनील नारायण को विपराज निगम ने वापस पवेलियन की राह दिखाई। सुनील नारायण ने अपनी इस पारी के दौरान दो चौके और दो छक्के जड़े।

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी का सातवां ओवर लेकर आए विपराज निगम ने शानदार गेंद फेंकी जिसे सुनील नारायण बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए। आईपीएल 2025 में अभी तक सुनील नारायण ने बल्लेबाजी से निराशाजनक प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी आक्रामक खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।

दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है

दोनों ही टीमों को इस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने आईपीएल 2025 में 9 मैच में 6 में जीत दर्ज की है जबकि 3 मैच वह हार चुके हैं। टीम के 12 अंक हैं और वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है।

अपने पिछले मैच में मेजबान को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्होंने 9 मैच में सिर्फ तीन में जीत दर्ज की है और सात अंक के साथ टीम आईपीएल 2025 की अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। इस मैच को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। सुनील नारायण भले ही इस मैच में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन न कर पाए हो लेकिन उन्हें घातक गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

close whatsapp