IPL 2025: आंद्रे रसेल ने खेली RR के खिलाफ तूफानी पारी, केकेआर ने पार किया 200 रन का आंकड़ा । CricTracker Hindi

IPL 2025: आंद्रे रसेल ने खेली RR के खिलाफ तूफानी पारी, केकेआर ने पार किया 200 रन का आंकड़ा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए हैं।

Andre Russell (Pic Source-X)
Andre Russell (Pic Source-X)

इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए जीतना बेहद जरूरी है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। टीम की ओर से घातक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 57* रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। आंद्रे रसेल की पारी की तमाम लोगों ने प्रशंसा की।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से धाकड़ ऑलराउंडर के अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 30 रन का योगदान दिया जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 44 रन का योगदान दिया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान पांच चौके जड़े। सुनील नारायण एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। आर. गुरबाज ने 35 रन की तूफानी पारी खेली जबकि रिंकू सिंह ने भी 19* रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 30 रन देकर एक विकेट झटका जबकि रियान पराग ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

राजस्थान रॉयल्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 207 रन बनाने हैं

राजस्थान रॉयल्स को अगर यह मैच जीतने तो उन्हें 20 ओवर में 207 रन बनाने होंगे। भले ही राजस्थान रॉयल्स इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है लेकिन उन्हें इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। राजस्थान टीम ने इस सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

फिलहाल अगर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम को जीत दर्ज करनी है तो बल्लेबाजों को आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों को परेशान करना होगा।

close whatsapp