IPL 2025, PBKS vs LSG मुकाबले के टॉप 3 मोमेंट के बारे में जानें यहां । CricTracker Hindi

IPL 2025, PBKS vs LSG: जानें मुकाबले के टॉप 3 मोमेंट के बारे में यहां

PBKS ने LSG को 37 रन से हराया

 PBKS vs LSG (Pic Source-X)
PBKS vs LSG (Pic Source-X)

आईपीएल 2025 का 54वां मुकाबला धर्मशाला में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया, जहां हाई स्कोरिंग गेम में पंजाब ने 37 रन से जीत दर्ज की। पंजाब के लिए बल्ले से प्रभसिमरन सिंह ने तो गेंद से अर्शदीप सिंह (3 विकेट) ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं लखनऊ के लिए आयुष बडोनी (74) अकेले संघर्ष करते नजर आए।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने प्रभसिमरन (91) के शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 236 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में LSG की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। मुकाबले के टॉप मोमेंट पर क्या रहे? आइए जानते हैं।

प्रभसिमरन सिंह की धमाकेदार 91 रनों की पारी:

प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों पर 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 91 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने शुरुआती विकेट गिरने के बाद पारी को संभाला। उनकी पारी गेम चेंजर साबित हुई और पंजाब किंग्स ने 236/5 का मजबूत स्कोर बनाया। प्रभसिमरन ने अपनी पारी के दौरान LSG के गेंदबाजों पर अपना दबाव बनाए रखा था।

स्टेडियम की छत पर शशांक सिंह का छक्का:

शशांक सिंह ने 25 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए, जिसमें एक विशाल छक्का भी शामिल था। यह छक्का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा। सोशल मीडिया पर इस छक्के का वीडियो वायरल हुआ और खूब सुर्खियां बटोरी। शशांक ने हाई-स्कोरिंग मैच में अपने स्कोर से अहम योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्शदीप सिंह का दोहरा झटका:

एलएसजी की पारी की शुरुआत में अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में मिचेल मार्श (0) और एडन मार्करम (13) का विकेट चटकाकर उसे दोहरा झटका दिया। इसके बाद निकोलस पूरन (6) को LBW आउट कर लखनऊ के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। इन शुरुआती झटकों के बाद टीम संभल नहीं पाई।

close whatsapp