IPL 2025, RCB vs KKR Match Prediction- Aaj ka match kaun jitega? Crictracker

IPL 2025, RCB vs KKR Match Prediction: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?

दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरू में खेला जाएगा

RCB vs KKR Match Prediction (Image Credit- Twitter X)
RCB vs KKR Match Prediction (Image Credit- Twitter X)

RCB vs KKR Match Prediction: भारत-पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव के चलते एक हफ्ते के विराम के बाद, आईपीएल वापिस पटरी पर लौट आया है। बता दें कि 17 मई से टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। इस बीच टूर्नामेंट का 58वां मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। रजत पाटीदार की टीम 11 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ दूसरे और अजिंक्य रहाणे की टीम 12 मैचों में पांच जीत और 11 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। खैर, आइए जानते हैं इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, और कौनसी टीम जीत हासिल कर सकती है?

RCB vs KKR Match Details

 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनमा कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच- 58
 वेन्यू एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
 तारीख और समय 17 मई, शाम 7ः30 pm IST
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network & JioHotstar

RCB vs KKR Head-to-Head Records (राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vc कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 35
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 15
कोलकाता नाइट राइडर्स 20
टाई 00
नो रिजल्ट 00

M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru, Pitch Report (पिच रिपोर्ट)

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट के अनुसार, यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है। यहां छोटी बाउंड्री होने के कारण, बल्लेबाजों को आसानी से बड़े शॉट्स मारने का मौका मिलता है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ा मदद मिलती है, लेकिन बाद में उन्हें विकेट लेने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। क्रिकेट फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

RCB vs KKR Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11ः

फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11ः

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, एनरिक नॉर्टजे

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- विराट कोहली

बेंगलुरु बनाम कोलकाता मैच में अनुभवी विराट कोहली बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। बता दें कि जारी सीजन कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है। कोहली ने खेले गए 11 मैचों में कुल 505 रन बनाए हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- वरुण चक्रवर्ती

बेंगलुरु बनाम कोलकाता मैच में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। जारी सीजन में चक्रवर्ती ने खेले गए 12 मैचों में कुल 17 विकेट अपने नाम किए हैं।

RCB vs KKR Today’s Match Prediction IPL 2025:  –RCB vs KKR– आज का मैच कौन जीतेगा?

सिनैरियो 1

RCB ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

KKR का पावरप्ले स्कोर – 60-70

पहली पारी का स्कोर – 180-200

RCB ने जीत हासिल की

सिनैरियो 2

KKR ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

RCB का पावरप्ले स्कोर – 60-70

पहली पारी का स्कोर – 180-200

KKR ने जीत हासिल की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp