PCB ने बांग्लादेश सीरीज से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर उठाया बड़ा कदम - क्रिकट्रैकर हिंदी

PCB ने बांग्लादेश सीरीज से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर उठाया बड़ा कदम

सोमवार से बांग्लादेश में बहुत ही खराब स्थिति चल रही है और वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वो सेना के हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गई है।

PCB (Image Credit- Twitter)
PCB (Image Credit- Twitter)

बांग्लादेश A टीम को तीन वनडे और दो चार दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तान का दौरा करना था। हालांकि, इस समय बांग्लादेश में काफी खराब स्थिति चल रही है और इसी वजह से इस दौरे को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। सोमवार से बांग्लादेश में हिंसक माहौल है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वह देश छोड़ चुकी हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के अनिश्चितता के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों सहित बाकी खिलाड़ियों की फिटनेस को आकलन करने का फैसला किया है। पाकिस्तान बोर्ड चाहता है कि उनके खिलाड़ी पूरी तरह से फिट रहे।

दरअसल, इसी साल 3 अक्टूबर से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होने वाली है। यही नहीं इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश पुरुष टीम को पाकिस्तान का भी दौरा करना है, जिसकी शुरुआत 21 अगस्त से हो रही है। लेकिन बांग्लादेश के मौजूदा हालात को देखते हुए इस पर विचार चल रहा है। वहीं शेड्यूल को लेकर घोषणा करना भी बाकी है।

इस बीच सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। जिओ न्यूज़ के मुताबिक खिलाड़ियों को 9 अगस्त को 5 से 6 फिटनेस टेस्ट की सीरीज को पास करना होगा। दरअसल, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सुपर 8 में भी टीम अपनी जगह नहीं बना पाई थी।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट कराची में होगा। हालांकि, अभी इस दौरे को लेकर दोनों बोर्ड की ओर से कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। अगर यह सीरीज रद्द हो जाता है तो इसके बाद पाकिस्तान को अक्टूबर में तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?