IPL 2025: RR vs PBKS मैच-59, इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत
आईपीएल 2025 का 59वां मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 18 मई को खेला जाना है।
अद्यतन - मई 13, 2026 2:07 अपराह्न

आईपीएल 2025 का 59वां मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 18 मई को खेला जाना है। पंजाब किंग्स के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।
पंजाब किंग्स ने 11 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की है और उनके 15 अंक हैं। आईपीएल 2025 की अंक तालिका में वह तीसरे पायदान पर है। बचे हुए तीन मैच में पंजाब किंग्स को एक में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है, अगर उन्हें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो। आगामी मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिल सकती है।
1- यशस्वी जायसवाल बनाम अर्शदीप सिंह
दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। यशस्वी जायसवाल की बात की जाए तो उन्होंने लगातार आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए रन बनाए हैं। हालांकि, बाकी खिलाड़ियों ने निराशाजनक बल्लेबाजी की है।
आगामी मैच में उनका सामना अर्शदीप सिंह से जरूर होगा। अर्शदीप सिंह के खिलाफ सलामी बल्लेबाज का प्रदर्शन आईपीएल में इतना अच्छा नहीं रहा है। 29 गेंद पर उन्होंने 18 के औसत से सिर्फ 36 रन बनाए हैं और दो बार वह आउट भी हुए हैं।
2- श्रेयस अय्यर बनाम तुषार देशपांडे
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में अपनी छाप छोड़ी है। सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में ही नहीं बल्कि उन्होंने कप्तानी भी जबरदस्त की है और यही वजह है कि पंजाब किंग्स इस समय आईपीएल 2025 की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।
आगामी मैच में उनका सामना बेहतरीन तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे से होगा। तुषार देशपांडे के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने तीन गेंद पर 200 के स्ट्राइक रेट से 6 रन बनाए हैं और एक बार भी वह आउट नहीं हुए हैं।
3- रियान पराग बनाम युजवेंद्र चहल
यह काफी रोमांचक टक्कर होने वाली है और दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे के ऊपर दबाव जरूर डालना चाहेंगे। पिछले कुछ मैच में रियान पराग ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। युजवेंद्र चहल की बात की जाए तो वह पंजाब किंग्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।
रियान पराग ने चहल के खिलाफ 15 गेंद पर 53.33 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 8 रन ही बनाए हैं। पंजाब किंग्स को अगर यह मैच जीतना है, तो अनुभवी स्पिनर को आगामी मैच में शानदार गेंदबाजी करनी होगी।