CSK vs RR: यहां देखें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड्स । CricTracker Hindi

IPL 2025, CSK vs RR: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर

आईपीएल 2025 के 62वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होने वाला है

RR vs CSK (Photo Source: Getty Images)
RR vs CSK (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 के 62वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होने वाला है। सुरक्षा कारणों से यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 20 मई को खेला जाएगा। बता दें कि सीएसके और राजस्थान रॉयल्स दोनों पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए हैं।

फिलहाल सीएसके 12 मैचों में 3 जीत और 9 हार के साथ 10वें स्थान पर है और उसका नेट रन रेट -0.992 है। उसके दो मैच बाकी है और अगर वह अपने दोनों मैच जीत भी जाती है, तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की कोई संभावना नहीं है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स 13 मैचों में 3 जीत और 10 हार के साथ 9वें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -0.701 है। आरआर का सिर्फ एक मैच बचा है, अगर वह जीत भी जाता है तो इससे प्लेऑफ में जाने की कोई संभावना नहीं है।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 10 रनों से शिकस्त मिली थी। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो विकेट से जीत दर्ज की थी।

अरुण जेटली स्टेडियम के आईपीएल आंकड़े और रिकॉर्ड

मैच खेले गए  95
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 45
चेज करते हुए जीत 47
नो रिजल्ट 01
मैच टाई 02
पहली पारी का औसत स्कोर 174
हाईएस्ट टीम टोटल 266
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल 219

खिलाड़ियों का आमना-सामना

यशस्वी जायसवाल बनाम खलील अहमद

आईपीएल में अब तक यशस्वी जायसवाल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद के खिलाफ दो बार आउट हो चुके हैं, जबकि उन्होंने 17 गेंदों पर 17 की औसत और 200 के स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए हैं।

शिवम दुबे बनाम वानिंदु हसरंगा

शिवम दुबे के लिए आईपीएल 2025 कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन स्पिन-हिटर के रूप में वह खूब जाने जाते हैं। आईपीएल में अब तक उन्होंने वानिंदु हसरंगा के खिलाफ़ सिर्फ 20 गेंदों पर 215 के स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं।

close whatsapp