IPL 2025, GT vs LSG Match Prediction- Aaj ka match kaun jitega? Crictracker Hindi

IPL 2025, GT vs LSG Match Prediction: गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?

आईपीएल 2025 में 22 मई के दिन का मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा।

GT vs LSG (Photo Source: Getty Images)
GT vs LSG (Photo Source: Getty Images)

GT vs LSG Match Prediction: आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। गुजरात ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से शिकस्त दी थी। वहीं, लखनऊ को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

गुजरात टाइटंस 12 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, टीम ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 12 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद ही ऋषभ पंत की टीम टॉप-4 की रेस से बाहर हुई।

GT vs LSG Match Details

 मैच गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच- 64
 वेन्यू नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
 तारीख और समय 22 मई, शाम 7ः30 pm IST
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network & JioHotstar

GT vs LSG Head-to-Head Records (गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 06
गुजरात टाइटंस 04
लखनऊ सुपर जायंट्स 02
टाई 00
नो रिजल्ट 00

Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, Pitch Report (पिच रिपोर्ट)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के पिच की बात करें तो यहां खूब चौके और छक्के लगते हैं। ऐसे में साफ है कि पिच बल्लेबाज के लिए मददगार होगी। इस पिच पर अच्छी उछाल मिलने के कारण बल्लेबाज के लिए शॉट खेलना काफी आसान रहता है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है पिच धीमी होने लगती है, जिससे गेंदबाजों को हावी होने का मौका मिल जाता है। इस मैदान पर खास तौर से नई गेंद तेज गेंदबाजों को विकेट लेने की संभावना ज्यादा रहती है।

GT vs LSG Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11ः

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11ः

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आकाश दीप, आवेश खान, विलियम ओरुर्के

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- साई सुदर्शन 

साई सुदर्शन ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 61 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 108 रन की नाबाद पारी खेली थी। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- प्रसिद्ध कृष्णा 

प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले मैच में 4 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया था। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।

GT vs LSG Today’s Match Prediction IPL 2025:  –Gujarat Titans and Lucknow Super Giants– आज का मैच कौन जीतेगा?

सिनैरियो 1

  • गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
  • पावरप्ले स्कोर- 65-75
  • पहली पारी का स्कोर- 220-230
  • गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी
  • पावरप्ले स्कोर- 45-55
  • पहली पारी का स्कोर- 170-180
  • गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp