SM Trends: 21 मई के IPL के बेहतरीन Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल । CricTracker Hindi

SM Trends: 21 मई के IPL के बेहतरीन Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच 22 मई को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

Social Media Trends (image Source: X)
Social Media Trends (image Source: X)

आईपीएल 2025 का 62वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट रहते अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

मैच खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों को इस जीत को शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। यही नहीं इस मैच के खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के पैर भी छुए।

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच 22 मई को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों को इस मैच में दमदार क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। आगामी मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लिकल के साथ पिकलबॉल खेलते हुए देखा गया। बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

 

 

close whatsapp