IPL 2025: GT vs CSK, मैच-67 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत । CricTracker Hindi

IPL 2025: GT vs CSK, मैच-67 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

आईपीएल 2025 का शानदार मैच 25 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

GT vs CSK (Image Credit- Twitter/X)
GT vs CSK (Image Credit- Twitter/X)

आईपीएल 2025 का शानदार मैच 25 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को शानदार क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो उन्होंने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फैंस का दिल जीत लिया है।

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो टीम ने निराशाजनक क्रिकेट खेला है और इसी वजह से वह प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। आगामी मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिलेगी। तो आइए इन प्लेयर बैटल के बारे में जानते हैं:

1- शिवम दुबे बनाम राशिद खान

शिवम दुबे आईपीएल 2025 में फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। उन्होंने इस सीजन निराशाजनक क्रिकेट खेला है। हालांकि, कुछ मैच ऐसे भी रहे जिसमें उन्होंने अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन बनाए।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें महत्वपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। शिवम दुबे ने गुजरात टाइटंस के राशिद खान के खिलाफ आईपीएल में 18 गेंद पर 28 के औसत और 155.56 के स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए हैं और सिर्फ एक ही बार वह आउट हुए हैं।

2- शुभमन गिल बनाम खलील अहमद

शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है। आईपीएल 2025 में उन्होंने गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया है। इस सीजन उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की है और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी वह अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

आगामी मैच में उनका सामना खलील अहमद से जरूर होगा। खलील अहमद के खिलाफ धाकड़ सलामी बल्लेबाज ने 29 गेंद पर 22 के औसत और 151 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए हैं और दो बार वह आउट हुए हैं।

3- साई सुदर्शन बनाम रविंद्र जडेजा

यह काफी रोमांचक टक्कर होगी। साई सुदर्शन इस सीजन के ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं। ‌आगामी मैच में भी उन्हें अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन बनाते हुए देखा जा सकता है।

सलामी बल्लेबाज का सामना चेन्नई टीम के खिलाफ रविंद्र जडेजा से जरूर होगा। रविंद्र जडेजा के खिलाफ साई सुदर्शन ने 28 गेंद पर 189.28 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए हैं।

close whatsapp