SM Trends: 27 मई के IPL के बेहतरीन Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल । CricTracker Hindi

SM Trends: 27 मई के IPL के बेहतरीन Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

युजवेंद्र चहल ने अपने टीम के साथियों के साथ डांस भी किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

IPL (Image Credit- Twitter/X)
IPL (Image Credit- Twitter/X)

आज यानी 27 मई को भारत के पूर्व क्रिकेट व मुख्य कोच रवि शास्त्री अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। शास्त्री के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच 26 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले को पंजाब किंग्स ने 7 विकेट रहते अपने नाम किया। टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैच खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स के सभी खिलाड़ियों को इस जीत को शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते हुए देखा गया। यही नहीं अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने टीम के साथियों के साथ डांस भी किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। चहल की इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

close whatsapp