IPL 2025: PBKS vs MI क्वालिफायर-2, इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: PBKS vs MI क्वालिफायर-2, इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

आइए आपको इन प्लेयर बैटल के बारे में जानकारी देते हैं:

PBKS vs MI (Image Credit- Twitter X)
PBKS vs MI (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल का जारी 18वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। पहले क्वालिफायर के बाद, एलिमिनेटर मुकाबला भी खेला जा चुका है। पहले क्वालिफायर में जहां राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया, तो वहीं एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइंटस के खिलाफ 20 रनों से जीत हासिल कर, दूसरे क्वालिफायर में प्रवेश कर लिया।

यह मैच 1 जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। तो वहीं, इस मैच के दौरान कुछ खिलाड़ियों के बीच शानदार प्लेयर बैटल देखने को मिल सकती है। तो आइए इस प्लेयर बैटल के बारे में आपको बताते हैं:

1. श्रेयस अय्यर बनाम जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह के बीच शानदार प्लेयर बैटल देखने को मिल सकती है। बुमराह की गेंदबाजी के खिलाफ श्रेयस को रन बनाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। तो वहीं, आईपीएल में श्रेयस ने बुमराह के खिलाफ कुल 50 गेंद खेली हैं, जिसमें उन्होंने 66 की औसत व 132 के स्ट्राइक रेट से कुल 66 रन बनाए हैं। साथ ही बुमराह एक बार उन्हें आउट करने में भी सफल रहे हैं।

2. रोहित शर्मा बनाम अर्शदीप सिंह

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और अर्शदीप सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। आईपीएल में रोहित ने अर्शदीप के खिलाफ खेली गई 23 गेंदों में 28 की औसत व 121.73 के स्ट्राइक रेट से कुल 28 रन बनाए हैं। तो वहीं, इस दौरान अर्शदीप एक बार हिटमैन रोहित को आउट करने में भी सफल रहे हैं।

3. सूर्यकुमार यादव बनाम युजवेंद्र चहल

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में नए मिस्टर 360 सूर्या का लेग स्पिन मास्टर युजवेंद्र चहल से सामना जरूर होगा। दोनों के बीच फैंस को मैदान पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। आईपीएल में सूर्या ने चहल के खिलाफ खेली गई 71 गेंदों में 27.67 की औसत व 116.90 के स्ट्राइक रेट से कुल 83 रन बनाए हैं। इस दौरान वह चहल के खिलाफ 3 बार आउट भी हो चुके हैं।

close whatsapp