ये क्या, IPL फाइनल से पहले आरसीबी टीम के सपोर्ट में उतरे अंबाती रायुडू, कहा- 'इसे घर ले आओ'  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या, IPL फाइनल से पहले आरसीबी टीम के सपोर्ट में उतरे अंबाती रायुडू, कहा- ‘इसे घर ले आओ’ 

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच आज 3 जून को आरसीबी और पंजाब के बीच खेला जाएगा।

IPL 2025 Final (Image Credit- Twitter X)
IPL 2025 Final (Image Credit- Twitter X)

पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू, आईपीएल 2025 के फाइनल मैच से पहले बड़ा यू-टर्न लेते हुए नजर आए हैं। बता दें कि हमेशा कमेंट्री के दौरान अपने शब्दों से टीम पर कटाक्ष करने वाले रायुडू, अब आरसीबी की भाषा बोल रहे हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 का फाइनल मैच आज 3 जून, मंगलवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं, आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम करने से पहले आरसीबी सिर्फ एक कदम दूर है। लेकिन इस फाइनल मैच से पहले अंबाती रायुडू आरसीबी के रंग में नजर आए हैं और उन्होंने गुजारिश की है कि इसे घर ले आओ।

आरसीबी टीम के सपोर्ट में उतरे अंबाती रायुडू

बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल मैच से पहले रायुडू ने आरसीबी को फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई देते हुए, अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए कहा- तीन महान दक्षिणी शहरों के बीच हमेशा एक अद्भुत क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता रही है। मुझे लगता है कि महान शहर बैंगलोर के लिए आज रात अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने का समय आ गया है, जिसके वे वास्तव में इस सीजन के हकदार हैं। आरसीबी आगे बढ़ो और इसे घर ले आओ।

देखें रायुडू की यह पोस्ट

फाइनल से पहले आरसीबी के लिए बड़ी खुशखबरी

दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच से पहले, आरसीबी खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इस मैच में हरफनमौला खिलाड़ी टिम डेविड खेलते हुए नजर आ सकते हैं, जो इंजरी के चलते पिछले दो मैच बेंगलुरू के लिए नहीं खेल पाए हैं। अगर फाइनल मैच में टिम डेविड की वापसी होती है, तो यह आरसीबी की बल्लेबाजी के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

खैर, देखने लायक बात होगी आईपीएल फाइनल मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है? लेकिन यह बात तो निश्चित है कि इस बार आईपीएल को नई टीम जीतती हुई नजर आएगी, जिसने इससे पहले खिताब को अपने नाम नहीं किया है।

close whatsapp