रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली के इमोशनल होने पर बड़ी प्रतिक्रिया दी

‘यही हर किसी के लिए मायने रखता है’, रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली के इमोशनल होने पर बड़ी प्रतिक्रिया दी

पंजाब ने अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है और उसके इंतजार का एक साल और बढ़ गया है

Ricky Ponting and Virat Kohli
Ricky Ponting and Virat Kohli

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून को खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराया और पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली काफी इमोशनल नजर आए। इस पर पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि आईपीएल खिताब जीतना खिलाड़ियों के लिए बहुत मायने रखता है और विराट भी इससे अलग नहीं हैं, जो आरसीबी के जीतने पर इमोशनल हो गए।

पोंटिंग ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है, लेकिन आईपीएल जीतना आसान नहीं है। इसके लिए लंबी और कड़ी योजना बनाने की जरूरत होती है।

यह टूर्नामेंट जीतना आसान नहीं है- रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने आईपीएल 2025 फाइनल के बाद रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा कि, ‘आप आखिरी ओवर में उनकी आंखों में देख सकते हैं, वह आंसूओं से भर गए थे। प्लेयर्स के लिए इसके यही मायने है, सभी के लिए इसके यही मायने है। सीएसके ने पांच बार जीता है, मुंबई इंडियंस ने भी इसे कुछ बार जीता है, लेकिन यह टूर्नामेंट जीतना आसान नहीं है। आपको इसके बारे में लंबी और कड़ी योजना बनानी होगी। इसे जीतना आसान नहीं है।’

बहरहाल, आईपीएल फाइनल हारने के बाद पंजाब किंग्स के हेड कोच भी काफी निराश नजर आए। उनकी टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया और टीम ट्रॉफी के इतने करीब पहुंचकर भी खाली हाथ लौटी, इससे फ्रेंचाइजी दुखी जरूर है।

पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा भी काफी ज्यादा मायूस नजर आईं। उनके रिएक्शन के कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। पंजाब ने अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है और उसके इंतजार का एक साल और बढ़ गया है। पंजाब के फैन्स भी 18 सालों से अपनी टीम के जीतने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

close whatsapp