ENG vs IND: लीड्स में शतक जड़ ऋषभ पंत ने धोनी-साहा को छोड़ा पीछे । CricTracker Hindi

ENG vs IND: लीड्स में ऋषभ पंत ने जड़ा धमाकेदार शतक, धोनी-साहा को छोड़ा पीछे

पंत सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं।

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी हेडिंग्ल टेस्ट के दूसरे दिन अपना सातवां टेस्ट शतक बनाया। इस शतक के साथ ही उन्होंने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। वह सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 10 चौके और 4 बेहतरीन छक्के लगाए। शतक लगाने के बाद ऋषभ पंत ने अपने जाने-माने अंदाज में सेलिब्रेशन किया।

इसके अलावा ऋषभ पंत ने SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में एशिया के सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाज बनने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो 58 छक्कों तक पहुंच गये।

भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक

  • 7 – ऋषभ पंत (76 पारी)
  • 6 – एमएस धोनी (144 पारी)
  • 3 – रिद्धिमान साहा (54 पारी)
  • 2 – बुद्धि कुंदरन (28 पारी)
  • 2 – फारूख इंजीनियर (87 पारी)
  • 2 – सैयद किरमानी (124 पारी)

ऋषभ पंत का सेलिब्रेशन

भारत का पहली पारी में दबदबा

मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पहले दिन कमाल की बल्लेबाजी करने के बाद दूसरे दिन भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी है। पहले दिन टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए थे। वहीं दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 105 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर कुल 447 रन बना लिए हैं।

इस समय क्रीज पर ऋषभ पंत 130 रन बनाकर मौजूद हैं। वहीं शुभमन गिल 147 रनों की पारी खेलकर वापस लौट गए हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने अब तक सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए हैं। वहीं ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को एक-एक विकेट मिला है। अब देखना है कि टीम इंडिया अपनी पहली पारी में कितना स्कोर बनाती है।

 

close whatsapp