Cricket News: आज की Morning News Headlines (स्पोर्ट्स न्यूज) । CricTracker Hindi

5 जुलाई , Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

ENG vs IND 2nd Test (Image Credit- Twitter/X)
ENG vs IND 2nd Test (Image Credit- Twitter/X)

1) ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद शुभमन गिल पर होगी पैसों की बारिश, BCCI देगा इतने लाख

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड एक खिलाड़ी को प्रति टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपए की मैच फीस देती है। इसके अलावा अगर कोई खिलाड़ी किसी टेस्ट मैच में शतक लगाता है, तो बोर्ड उसे बोनस के रूप में 5 लाख, अगर खिलाड़ी दोहरा शतक लगाता है तो 7 लाख और अगर कोई खिलाड़ी तिहरा शतक लगाता है, तो उसे बीसीसीआई 10 लाख रुपए बोनस के रूप में मैच फीस के अलावा अलग से देती है। चूंकि, शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाते हुए 269 रनों की कमाल की पारी खेली थी, तो उन्हें बीसीसीआई से मैच फीस के अलावा 7 लाख रुपए बोनस के रूप में मिलने वाले हैं।

2) ENG vs IND 2025: मोहम्मद सिराज ने तीसरे दिन किया कमाल, एक ही ओवर में जो रूट और बेन स्टोक्स को भेजा पवेलियन

इंग्लैंड में खेले जा रहे पांच टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन भारत ने शानदार शुरुआत की। पहले ही दो दिनों में कप्तान शुभमन गिल ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए 269 रन बनाए हैं। भारतीय गेंदबाजों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन से मेजबान टीम दबाव की स्थिति में थी। तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में इंग्लैंड 77 रनों के साथ तीन विकेटों के स्कोर पर था। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने तीसरे दिन के दूसरे ही ओवर में इंग्लैंड के दो बड़े बल्लेबाजों, जो रूट और बेन स्टोक्स को लगातार दो गेंदों पर आउट कर पवेलियन की तरफ लौटा दिया।

3) Stats: इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 बनाने वाले टाॅप-6 बल्लेबाज, जेमी स्मिथ हुए लिस्ट में शामिल

इंग्लैंड बनाम भारत के बीच बर्मिंघम में जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी के दूसरे मैच में इंग्लैंड की ओर से जेमी स्मिथ शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। खेल के तीसरे दिन जहां इंग्लैंड ने पांच विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद जेमी स्मिथ ने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 303 रनों की साझेदारी कर टीम इंग्लैंड को खराब से बेहतर स्थिति में ला खड़ा किया।

4) ENG vs IND 2nd Test: तीसरे दिन के खेल के बाद भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 244 रनों की बढ़त, पढ़ें दिन का हाल

ENG vs INDइंग्लैंड और भारत के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के बर्मिंघम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 4 जुलाई, शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। खेल के तीसरे दिन इंग्लैंड ने जल्दी पांच विकेट गंवाने के बाद, हैरी ब्रूक (158) और जेमी स्मिथ (184*) की शानदार पारियों के दम पर बेहतरीन वापसी की। तो वहीं, तीसरे दिन की समाप्ति पर भारतीय टीम ने 13 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 1 विकेट के नुकसान पर कुल 64 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय केएल राहुल 28* और करुण नायर 7* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया की इंग्लैंड पर बढ़त फिलहाल 244 रनों की हो गई है।

5) 25 गेंदों के अंदर इंग्लैंड ने गंवाए 9 विकेट, भारत के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय वुमेंस टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भले ही 5 रन से हार का सामना करना पड़ा हो, मगर इस मैच में भारतीय गेंदबाज एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना गये। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड ऐसा है जो पुरुष क्रिकेट तक में कोई टीम किसी भी फॉर्मेट में हासिल नहीं कर पाई है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम को सोफिया डंकले (75) और व्याट-हॉज (66) ने धमाकेदार शुरुआत देते हुए 15.2 ओवर में 137 रन बोर्ड पर लगाए। 120 गेंदों में से अगर किसी टीम ने 92वीं गेंद पर विकेट खोया हो तो टीम 200 पार के स्कोर की तो उम्मीद कर सकती है।

6) बतौर कप्तान पहले ही सीरीज में गांगुली-धोनी से आगे निकले गिल, खतरे में कोहली का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी संभालने के बाद से अपना एक नया रूप दिखाया है। लगातार पारियों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में शतक लगाने के बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ दिया है। हालांकि वह तिहरे शतक से सिर्फ 31 रन पीछे रह गए। गिल ने 509 मिनट क्रीज पर रहकर 387 गेंदों का सामना किया और 269 रनों की पारी में 30 चौके और तीन छक्के लगाए। अपनी इस पारी के दौरान बतौर कप्तान SENA टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ कोहली और मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं।

7) IND vs ENG : दिल को सुकून मिलेया…दोहरा शतक के बाद माता-पिता का संदेश सुन इमोशनल हुए गिल

टेस्ट में कप्तानी मिलने के बाद जैसे शुभमन गिल की बल्लेबाजी निखर सी गई है। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में उनके बल्ले से शतक आया है। एजबेस्टन टेस्ट में तो उनके पास तिहरा शतक जड़ने का मौका था लेकिन वह 269 रन पर आउट हो गए। यह किसी भी भारतीय कप्तान का टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर है। इस बीच टीम इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से गिल का एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया गया है। उसमें वह दोहरा शतक लगाने के बाद माता-पिता की तरफ से भेजे वॉइस नोट को सुनते दिख रहे हैं। इस दौरान वह थोड़े इमोशनल भी दिख रहे हैं।

8) IND vs ENG : क्या इंग्लैंड दौरे से पहले तकनीक में बदलाव किया? शुभमन गिल बोले- काफी काम किया है

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उन्होंने उसी तरह बल्लेबाजी की कोशिश की जैसे अपने शुरूआती दिनों में करते थे। उन्होंने कहा कि उनका बल्लेबाजी में लय और लुत्फ दोनों पर फोकस था। यह पूछने पर कि श्रृंखला से पहले क्या उन्होंने अपनी तकनीक में बदलाव किया है, गिल ने मेजबान प्रसारक से कहा, ‘‘मैंने आईपीएल के आखिर में और इस श्रृंखला से पहले इस पर काफी काम किया।’

9) कोहली ने टीम को अकेले संभाला अब इन पर जिम्मेदारी, वॉन ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना ​​है कि विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टेस्ट टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को मिलकर उठानी होगी। वॉन ने कहा कि कोहली ने अपने समय में अकेले ही यह जिम्मेदारी उठाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लगता है कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में आराम से आगे बढ़ रहा है।

close whatsapp