रोहित शर्मा-विराट कोहली की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी में क्यों हो रही है देरी? जानें यहां

रोहित शर्मा-विराट कोहली की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी में क्यों हो रही है देरी? जानें यहां

रोहित शर्मा और विराट कोहली की अपेक्षित वापसी टल गई है। आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं

Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज रोहित और विराट ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

दोनों दिग्गजों के फैंस के लिए अब यह इंतजार लंबा हो सकता है, क्योंकि एक बार फिर से अपेक्षित वापसी टल गई है। हालांकि, अगस्त 2025 में भारत-बांग्लादेश सीरीज के दौरान उनकी वापसी की अटकलें लगाई जा रही थी। परंतु, बांग्लादेश में आंतरिक तनाव के चलते बीसीसीआई ने यह सीरीज स्थगित कर दी थी। साथ ही में, भारत-श्रीलंका व्हाइट बाॅल सीरीज की मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थी, परंतु श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ऐसी किसी भी सीरीज की पुष्टि से मना कर दिया है।

कब होगी रोहित-विराट की वापसी?

खैर, अब दोनों दिग्गजों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी, संभवतः अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में ही होगी, जहाँ भारतीय टीम तीन वनडे और पाँच टी20 मैच खेलेगी। बता दें कि, विराट कोहली एक कार्यक्रम में वनडे विश्व कप 2027 जीतने की अपनी महत्वाकांक्षा साझा भी कर चुके है, वहीं रोहित शर्मा फिटनेस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

जानकारों की मानें तो, वे 2027 के वनडे विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि एकमात्र वही एक आईसीसी कार्यक्रम बाकी है, जिसे उन्होंने अभी तक साथ मिलकर नहीं जीता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई जल्द ही दोनों खिलाड़ियों के भविष्य पर चर्चा करने वाला है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, “हाँ, इस पर जल्द ही चर्चा होगी। अगले विश्व कप में अभी दो साल से ज्यादा का समय है। कोहली-रोहित दोनों तब तक 40 साल के हो जाएँगे, इसलिए इस बड़े आयोजन के लिए एक स्पष्ट योजना होनी चाहिए, क्योंकि हमारी आखिरी जीत 2011 में हुई थी। हमें समय रहते कुछ युवाओं को भी आजमाना होगा।”

गौरतलब है कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 इस बार साउथ अफ्रीका में होने वाला है। यह आईसीसी टूर्नामेंट शायद रोहित-विराट के करियर का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट भी साबित हो सकता है, जिसमें वे दोनों अपनी छाप छोड़ने चाहेंगे।

close whatsapp