Ashes 2025 से पहले स्टीव स्मिथ ने दी इंग्लैंड को चेतावनी कहा "ऑस्ट्रेलिया का सामना करना मुश्किल होगा"

Ashes 2025 से पहले स्टीव स्मिथ ने दी इंग्लैंड को चेतावनी कहा “ऑस्ट्रेलिया का सामना करना मुश्किल होगा”

एशेज से पहले ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बताया जो रूट जैसे दिग्गज खिलाड़ी को भी यह 100 बनाना मुश्किल हो जाएगा।

Ben Stokes and Steve Smith (Image Credit Twitter X)
Ben Stokes and Steve Smith (Image Credit Twitter X)

इस साल के अंत में, नवंबर महीने में एशेज 2025-26 की शुरुआत होने जा रही है, जो ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी। इसके लिए दोनों टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस श्रृंखला का पहला मुकाबल 21 से 25 नवंबर के बीच पर्थ में खेला जाएगा।

श्रृंखला के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में हालात और भी मुश्किल होंगे। हाल ही में इंग्लैंड ने अपने घर पर खेली टेस्ट श्रृंखला को भारत के खिलाफ ड्रॉ पर खत्म किया, जहां हर मैच में इंग्लैंड शानदार फॉर्म में दिखी।

किस टीम का पलड़ा है भारी ?

इंग्लैंड ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला 2010-11 में जीती थी, जब उन्होंने 3-1 से सीरीज पर कब्जा किया था। उस समय एलिस्टेयर कुक ने 766 रन बनाए थे और जेम्स एंडरसन ने 24 विकेट चटकाए थे। लेकिन तब से अब तक इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया में एक भी एशेज श्रृंखला नहीं जीत पाई है। वहां की पिचें और ऑस्ट्रेलिया का शानदार गेंदबाजी आक्रमण इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हुआ है।

भारत के खिलाफ श्रृंखला में इंग्लैंड की कमजोरी यह साफ दिखी कि टीम दबाव में अपना संतुलन खो देती है और विरोधी टीम इसका फायदा आसानी से उठा लेती है।

स्टीव स्मिथ ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान दिया बड़ा बयान

स्मिथ ने कहा “मैंने भारत के खिलाफ काफी सीरीज देखी है और मुझे लगता है कि यह लंबे समय में देखी गई सबसे अच्छी टेस्ट सीरीज में से एक थी। दोनों टीमों ने जो क्रिकेट खेला वह बेहतरीन था। इसलिए, मुझे लगता है कि इस समय इंग्लैंड की टीम अच्छी है। वे स्पष्ट रूप से काफी आक्रामक क्रिकेट खेल रहे हैं, और मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में खेलना, खासकर उनके बल्लेबाजों के लिए, एक बड़ी चुनौती होगी।”

“मुझे लगता है कि पिछले तीन-चार सालों में विकेट वाकई मुश्किल रहे हैं। हमारे पास जाहिर तौर पर एक बेहद अनुभवी गेंदबाजी लाइनअप है, जिसमें ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो लंबे समय से खेल रहे हैं और बेहद सफल रहे हैं। इसलिए, मैं गर्मियों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।”

close whatsapp