Duleep Trophy 2025: तो इस वजह से क्वार्टरफाइनल मैचों में नहीं खेल पाए शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल, जानें बड़ी वजह

Duleep Trophy 2025: तो इस वजह से क्वार्टरफाइनल मैचों में नहीं खेल पाए शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल, जानें बड़ी वजह

एशिया कप से पहले भारत के लिए बड़ी दिक्कत, स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और जुरेल को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने।

Shubhman Gill and Dhruv Jurel (Image Credit Twitter X)
Shubhman Gill and Dhruv Jurel (Image Credit Twitter X)

बीमारी और चोट के चलते भारत के दो स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल जारी दलीप ट्रॉफी 2025 के क्वार्टर फाइनल मैच से बाहर गए हैं। गिल को उत्तर क्षेत्र का नेतृत्व करना था, जबकि जुरेल को मध्य क्षेत्र का कप्तान बनाया गया था।

गिल आखिरी बार इंग्लैंड के एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे, जहां उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी से सबको दंग कर दिया था। गिल ने पांच टेस्ट मैचों में 75.40 की औसत से 754 रन बनाए थे।

दलीप ट्रॉफी में हुए बड़े बदलाव, अंकित कुमार और पाटीदार को मिली कप्तानी

9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए यूएई रवाना होने से पहले, गिल के आने वाले सप्ताह में बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। गिल की अनुपस्थिति में हरियाणा के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अंकित कुमार उत्तर क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि गिल की जगह बल्लेबाज शुभम रोहिल्ला को टीम में शामिल किया गया है।

सेंट्रल जोन की बात करें तो, जुरेल नॉर्थ ईस्ट जॉन के खिलाफ मैच से पहले कमर में चोट के कारण बाहर हो गए थे। रजत पाटीदार, जिन्हें पहले जुरेल का डिप्टी बनाया गया था, टीम की कमान संभाल रहे हैं। गेंदबाज कुलदीप यादव, खलील अहमद और दीपक चाहर, सभी सेंट्रल जोन की टीम का हिस्सा हैं।

ईस्ट जोन की बात करें तो, वे अभिमन्यु ईश्वरन के बिना खेल रहे हैं क्योंकि सलामी बल्लेबाज बुखार के कारण बाहर हो गए हैं। रियान पराग ने बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ग्राउंड पर नॉर्थ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन के सीजन के पहले मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है। हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह नॉर्थ जोन टीम के अन्य बड़े नाम हैं। दोनों बाद में एशिया कप के लिए यूएई भी रवाना होंगे।

पहला सेमीफाइनल साउथ और नॉर्थ बनाम ईस्ट मुकाबले के विजेता के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन मैच के विजेता के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच 4 सितंबर से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेले जाएँगे। फाइनल 11 से 15 सितंबर को भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।

close whatsapp