शाबाश हिटमैन! श्रेयस अय्यर ने रखी ट्राॅफी नीचे, फिर रोहित शर्मा के इस जैस्चर ने जीत लिया फैंस का दिल 

शाबाश हिटमैन! श्रेयस अय्यर ने रखी ट्राॅफी नीचे, फिर रोहित शर्मा के इस जैस्चर ने जीत लिया फैंस का दिल 

रोहित के इस जैस्चर की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Rohit Sharma and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में रोहित के एक जैस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है। साथ ही रोहित की काफी तारीफ देखने को मिल रही है।

गौरतलब है कि 38 वर्षीय रोहित शर्मा ने हाल में ही मुंबई में आयोजित हुए 27वें CEAT क्रिकेट रेटिंग अवाॅर्ड शो में मौजूदगी दर्ज कराई थी। इस अवाॅर्ड शो में रोहित वाइफ रितिका सजदेह के साथ समय का आनंद लेते दिखे। वे वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के बगल में बैठे थे, जो पहले सिएट जियोस्टार पुरस्कार लेने मंच पर गए थे, लेकिन उसे पकड़ने या मेज पर रखने के बजाय, वह अपनी सीट पर वापस आ गए और अवाॅर्ड को जमीन पर रख दिया।

इसके बाद, श्रेयस के पीछे बैठे रोहित ने जैसे ही यह देखा कि ट्राॅफी पैरों के पास व जमीन पर रखी है। तो रोहित ने खुद इस ट्राॅफी को हाथ से उठाकर, पास रखी मेज पर रखा दिया। रोहित के इस जैस्चर की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ देखने को मिली।

साथ ही फैंस कहने लगे कि रोहित को ट्राॅफी ना जीत पाने का दर्द आज तक याद है। बता दें कि रोहित की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम इंडिया को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

अगर रोहित आईसीसी वर्ल्ड कप को बतौर कप्तान जीत जाते, तो वह एमएस धोनी के बाद, भारत को तीनों फाॅर्मेट में चैंपियन बनाने वाले दूसरे कप्तान बन जाते। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्राॅफी 2025 को अपने नाम किया है।

देखें रोहित शर्मा की यह वीडियो

अब कब एक्शन में नजर आएंगे रोहित?

खैर, अब रोहित का चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए हुआ है। रोहित 19 अक्टूबर को पर्थ में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस दौरे से युवा शुभमन गिल वनडे कप्तानी का आगाज करेंगे।

close whatsapp