'दोनों की वर्ल्ड कप 2027 की टिकट काट दो' रोहित-विराट को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान

‘दोनों की वर्ल्ड कप 2027 की टिकट काट दो’ रोहित-विराट को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान

रोहित-कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था।

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हुई है। वनडे सीरीज के आखिरी मैच में पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा व विराट कोहली ने अपनी क्लास दिखाते हुए टीम इंडिया को 9 विकेट से एक आसान जीत दिला दी।

दूसरी ओर, रोहित-विराट के इस शानदार प्रदर्शन के बाद, पूर्व भारतीय कप्तान व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एक बड़ी मांग कर दी है। गावस्कर ने कहा है अगर ये दोनों खिलाड़ी खुद को वर्ल्ड कप 2027 के लिए उपलब्ध कराना चाहते हैं, तो इन्हें सीधे तौर पर टीम में जगह मिलनी चाहिए।

रोहित ने जहां पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में 8 रनों पर आउट होने के बाद 73 और 121* रनों की कमाल की पारी खेली। तो वहीं, विराट कोहली ने पहले दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद तीसरे वनडे मैच में 74* रन बनाकर फाॅर्म में लौटे।

सुनील गावस्कर ने रो-को को लेकर रखा अपना पक्ष

बता दें कि हाल में ही सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- जिस क्षण उन्होंने इस दौरे के लिए खुद को उपलब्ध कराया, यह स्पष्ट हो गया कि वे 2027 विश्व कप के लिए वहां मौजूद रहना चाहते हैं। दोनों तीसरे वनडे में अपनी क्षमता और क्लास दिखाई है।

गावस्कर ने आगे कहा- आगे चाहे जो भी हो, वे रन बनाएं या न बनाएं, उनके पास जो क्षमता और अनुभव है, अगर वे उपलब्ध हैं, तो उनका टीम में होना निश्चित करिए। दोनों की इस लय को देखते हुए, आप उनका नाम सीधे साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप 2027 में लिख सकते हैं।

खैर, अब विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले महीने के अंत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, दोनों इस तरह का प्रदर्शन करते रहे, तो वे निश्चित तौर पर आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp