IND vs NZ: चोट से सिर्फ भारत ही नहीं न्यूजीलैंड भी परेशान, टी20 सीरीज से दो खिलाड़ी हुए बाहर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20आई सीरीज शुरू हो रही है।
अद्यतन - अक्टूबर 9, 2026 2:25 अपराह्न

न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस महीने होने वाली मल्टी-फाॅर्मेट सीरीज के लिए मंच सज चुका है। इस बार मैन इन ब्लू न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20आई, पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगी।
दूसरी ओर, टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि दो खिलाड़ी इंजरी के कारण भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। चोट के कारण मार्क चैपमैन और जैकरी फूक्स भारत के खिलाफ T20I सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि सितंबर 2026 में यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के दौरान चैपमैन की बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और वे ODI सीरीज शुरू होने तक उपलब्ध नहीं रहेंगे।
वहीं, ट्रेनिंग के दौरान दाहिने हिप फ्लेक्सर में चोट लगने के कारण जैकरी फूक्स भी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर, NZC ने जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को बतौर रिप्लेसमेंट कीवी टीम में शामिल किया है।
इंजरी को लेकर क्या बोले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच?
भारत के खिलाफ T20I सीरीज से मार्क चैपमैन और जैकरी फूक्स के बाहर होने के बाद, न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने इस बारे में बात की कि इन चोटों का सीरीज में उनकी आगे की योजना पर क्या असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टीम खुशकिस्मत है कि उनके पास टिकनर और क्लार्कसन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
क्रिकबज के हवाले से वाल्टर ने कहा, “मुझे मार्क और जैक के लिए बहुत बुरा लग रहा है, और मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। हम खुशकिस्मत हैं कि हमें जोश और ब्लेयर का अनुभव मिल रहा है। मुझे पता है कि वे दोनों ही इस शानदार T20 सीरीज का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं।”
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की T20I टीम:
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर
ये भी पढ़ें – क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? जानें बल्लेबाजी कोच ने क्या कहा