क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? जानें बल्लेबाजी कोच ने क्या कहा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा
अद्यतन - अक्टूबर 9, 2026 10:57 पूर्वाह्न

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। पहले मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल कर, मेजबान भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। तो वहीं, अब पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 9 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 7 बजे से रांची के जेएससीए इंटरनेशल स्टेडियम काॅम्पलेक्स मैदान पर खेला जाएगा।
खैर, इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के चाहने वाले यह जानने को उत्सुक नजर आए कि क्या इस मैच में 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिलेगा? दूसरी ओर, वैभव के खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज कोच सितांशु कोटक ने बड़ा अपडेट दिया है।
क्या दूसरे टी20 मैच में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज रांची में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले, टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच ने प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कहा “सच कहूं तो, जब आप खिलाड़ियों को टेस्ट करते हैं और अगर आप जीतते हैं, तो यह जारी रहता है। अगर आप हार जाते हैं, तो उस बैलेंस को बनाए रखने के बीच एक बहुत पतली लाइन होती है। इसलिए हम कुछ बदलाव करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि हमारे पास होनहार खिलाड़ी हैं।
कोटक ने आगे कहा ‘जब आप नए खिलाड़ियों को मौका देते हैं, तो कुछ अनुभवी खिलाड़ी बाहर हो जाते हैं। इसलिए, अगर दूसरी टीम अच्छा खेलती है और कोई करीबी मैच होता है, तो उस समय आपको लगता है कि यह एक प्रोसेस है और जब भी हमें मौका मिले, तो हमें भविष्य की बेंच स्ट्रेंथ के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। इस तरह से उन्होंने गोल-मोल जवाब देते हुए टीम मैनेजमेंट की उसी बात को दोहरा दिया कि फिलहाल वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने वाला है। उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़ें – 9 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से