AUS vs IND 2025: पहले T20 में प्लेइंग XI को लेकर उलझन में आकाश चोपड़ा, कुलदीप या अक्षर – किसे मिले मौका?

AUS vs IND 2025: पहले T20 में प्लेइंग XI को लेकर उलझन में आकाश चोपड़ा, कुलदीप या अक्षर – किसे मिले मौका?

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला टी-20 मैच बुधवार, 29 अक्टूबर को कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा।

Team India (Image Credit- Twitter/X)
Team India (Image Credit- Twitter/X)

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 2025 दौरे की शुरुआत में खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला की समाप्ति के बाद अब सभी का ध्यान पाँच मैचों की टी20आई श्रृंखला पर है। इस श्रृंखला का पहला मुकाबला बुधवार, 29 अक्टूबर को मनुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा। दोनों ही दल इस श्रृंखला को आने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के नज़रिये से अहम आंकेंगे और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले मुकाबले के पूर्व भारतीय टीम की संभावित ग्यारह बनाई जिसे पहले मैच में खेलना चाहिए। बल्लेबाजी क्रम में, ख़ास तौर पर टॉप ऑर्डर में चोपड़ा को बिलकुल भी वक्त ज़ाया नहीं करना पड़ा और उन्होंने अभिषेक शर्मा, उप-कप्तान शुभमन गिल और तिलक वर्मा को जगह दे दी।

इसके बाद मिडिल ऑर्डर में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑल-राउंडर शिवम दुबे, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन और नीतीश कुमार रेड्डी को दल में शामिल किया। परन्तु आकाश अपने भारतीय मध्य और निचले क्रम में अपने चयन से पूरी तरह सहमत नहीं थे। 48 वर्षीय आकाश ने गेंदबाजी के विकल्प में हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को जगह दी है, परन्तु उन्हें अक्षर पटेल या कुलदीप यादव के प्लेइंग इलेवन में जगह बनती दिखाई दे रही है।

आकाश चोपड़ा ने दिया बयान

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा कि, “अगर आप नीतीश कुमार रेड्डी को नंबर 7 पर खिलाते हैं, तभी अक्षर पटेल नंबर 8 पर खेल पाएँगे। अगर कुलदीप और वरुण चक्रवर्ती दोनों को खिलाना है, तो अक्षर को बाहर बैठना पड़ सकता है। उनका मानना है कि नंबर 7 पर अक्षर को खिलाना शायद थोड़ा ऊपर हो जाएगा।”

चोपड़ा ने वरुण चक्रवर्ती को अपना मुख्य स्पिनर बताया। उन्होंने यह भी कहा कि टीम में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का खेलना तय है, लेकिन कुलदीप के लिए जगह बनेगी या नहीं, इस पर वह निश्चित नहीं हैं।

आकाश चोपड़ा की भारतीय प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव/अक्षर पटेल/हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, और अर्शदीप सिंह।

close whatsapp