IND vs SA 2025: गुवाहटी टेस्ट मैच से बाहर हुए शुभमन गिल! वनडे सीरीज में खेलने पर संदेह- रिपोर्ट्स
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से कोलकाता के गुवाहटी में खेला जाएगा
अद्यतन - Nov 20, 2025 12:27 pm

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल बुधवार को टीम के साथ गुवाहटी पहुंच गए हैं। यहां पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा। हालांकि, टीम के साथ शुभमन गिल ने ट्रैवल जरूर किया है, लेकिन उनका दूसरा टेस्ट मैच में भाग लेने अभी भी पूरी तरह से निश्चित नहीं है।
गौरतलब है कि गिल इस समय अपनी गर्दन की इंजरी से रिकवर हो रहे हैं, जो उन्हें पिछले हफ्ते साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए लगी थी। महज 3 गेंद खेलते हुए गिल को गर्दन में अकड़न की शिकायत हुई, और वह शेष मैच से बाहर हो गए।
इस बीच बीसीसीआई की मेडिकल टीम शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले उनकी स्थिति पर नजर रखेगी। बोर्ड ने बताया कि सीरीज के निर्णायक मैच में उनकी भागीदारी पर इस सप्ताह के अंत में फैसला लिया जाएगा।
शुभमन बुधवार सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुँचते समय गर्दन में ब्रेस पहने देखे गए। हालांकि, जब वह गुवाहाटी पहुँचे, तो उन्हें सहायक चिकित्सा उपकरण नहीं लगाया गया था। इससे प्रशंसकों में थोड़ी उम्मीद जगी थी, लेकिन ताजा रिपोर्टें एक बार फिर उनके उत्साह को कम कर सकती हैं।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके सूत्रों ने बताया है कि शुभमन दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रहेंगे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी उनकी भागीदारी संदिग्ध बनी हुई है। यह कहा गया है कि टीम प्रबंधन व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को देखते हुए कोई भी जोखिम लेने को तैयार नहीं है। दाएं हाथ के बल्लेबाज को आगामी मैचों से पहले पूरी तरह से फिट होने के लिए समय देने के लिए, वनडे सीरीज में भी गिल को आराम दिया जा सकता है।
सुदर्शन या पडिक्क्ल को मिल सकता है मौका
दूसरी ओर, अगर शुभमन गिल गुवाहटी टेस्ट मैच से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह टीम में साई सुदर्शन या फिर देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है। देखने लायक बात होगी कि दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया किस खिलाड़ी को गिल की जगह खिलाएगी?