T20 WC 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स पर डालें एक नजर

T20 WC 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स पर डालें एक नजर

हेड टू हेड आंकड़ों में कड़ी टक्कर, हालिया सीरीज में इंग्लैंड ने दिखाई मजबूती

England vs Pakistan (Image credit Twitter - X)
England vs Pakistan (Image credit Twitter – X)

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 से ज्यादा टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें इंग्लैंड को हल्की बढ़त हासिल है। हालांकि, पाकिस्तान ने भी कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर कड़ी टक्कर दी है। आईसीसी टूर्नामेंट्स में जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, मुकाबला काफी दिलचस्प बन जाता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने हैं। यह मुकाबला 24 फरवरी को श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने ग्रुप चरण में अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन मैच जीते और एक हारा। वहीं पाकिस्तान ने भी तीन जीत दर्ज की, लेकिन उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड

मैन्स टी20 मैच

मैच इंग्लैंड जीता पाकिस्तान जीता टाई कोई परिणाम नहीं
31 21 9 0 1

मैन्स आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप

मैच इंग्लैंड जीता पाकिस्तान जीता टाई कोई परिणाम नहीं
3 3 0 0 0

खैर, व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 17 पारियों में 660 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत और स्ट्राइक रेट दोनों ही शानदार रहे हैं।

गेंदबाजी में इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद पाकिस्तान के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 21 मैचों में 22 विकेट हासिल किए हैं और मुश्किल परिस्थितियों में भी अपनी टीम को अहम सफलताएं दिलाई हैं।

दोनों टीमों की हालिया भिड़ंत 2024 में टी20 वर्ल्ड कप से पहले हुई थी। चार मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 से जीत दर्ज की, जबकि दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे। अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान 157 रन पर ऑलआउट हो गया था। जवाब में इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की।

फिल सॉल्ट और जोस बटलर की तेज शुरुआत ने मैच को एकतरफा बना दिया था। कुल मिलाकर, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 रिकॉर्ड संतुलित रहा है, लेकिन हालिया फॉर्म में इंग्लैंड थोड़ा आगे नजर आता है।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के सभी टीम मैच

विजेता जीत का अंतर मैदान मैच की तारीख
इंग्लैंड 7 विकेट ओवल 30 मई, 2024
इंग्लैंड 23 रन बर्मिंघम मई 25, 2024
इंग्लैंड 5 विकेट मेलबोर्न नवंबर 13, 2022
इंग्लैंड 67 रन लाहौर अक्टूबर 2, 2022
इंग्लैंड 8 विकेट लाहौर सितम्बर 30, 2022
पाकिस्तान 6 रन लाहौर सितम्बर 28, 2022
पाकिस्तान 3 रन कराची सितम्बर 25, 2022
इंग्लैंड 63 रन कराची सितम्बर 23, 2022
पाकिस्तान 10 विकेट कराची सितम्बर 22, 2022
इंग्लैंड 6 विकेट कराची सितम्बर 20, 2022
इंग्लैंड 3 विकेट मैनचेस्टर जुलाई 20, 2021
इंग्लैंड 45 रन लीड्स जुलाई18, 2021
पाकिस्तान 31 रन नॉटिंघम जुलाई 16, 2021
पाकिस्तान 5 रन मैनचेस्टर सितम्बर 1, 2020
इंग्लैंड 5 विकेट मैनचेस्टर अगस्त 30, 2020
कोई परिणाम नहीं मैनचेस्टर अगस्त 28, 2020
इंग्लैंड 7 विकेट कार्डिफ मई 5, 2019
पाकिस्तान 9 विकेट मैनचेस्टर सितम्बर 7, 2016
टाई Sharjah नवंबर 30, 2015
इंग्लैंड 3 रन दुबई नवंबर 27, 2015
इंग्लैंड 14 रन दुबई नवंबर 26, 2015
इंग्लैंड 5 रन आबू धाबी फ़रवरी 27, 2012
इंग्लैंड 38 रन दुबई फ़रवरी 25, 2012
पाकिस्तान 8 रन दुबई फ़रवरी 23, 2012
इंग्लैंड 6 विकेट कार्डिफ सितम्बर 7, 2010
इंग्लैंड 5 विकेट कार्डिफ सितम्बर 5, 2010
इंग्लैंड 6 विकेट बर्मिंघम मई 6, 2010
पाकिस्तान 4 विकेट दुबई फ़रवरी 20, 2010
इंग्लैंड 7 विकेट दुबई फ़रवरी 19, 2010
इंग्लैंड 48 रन ओवल जून 7, 2009
पाकिस्तान 5 विकेट ब्रिस्टल अगस्त 28, 2006

close whatsapp